100 के ऊपर का स्ट्राइक रेट, चौके-छक्के की बारिश... फिर रियान पराग को अर्शदीप सिंह ने यूं दबोचा

Updated on 12-09-2024 03:12 PM
अनंतपुर: दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि इंडिया ए को अपने पहले मुकाबले में इंडिया बी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भी मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम कुछ खास नहीं कर पाई है। एक के बाद एक लगातार उनके विकेट गिर रहे हैं। हालांकि युवा बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला जरूर बोला। लेकिन फिर वह भी आउट हो गए।

अच्छे फॉर्म में दिखे रियान पराग

युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग इंडिया डी के खिलाफ अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने 100 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रियान पराग ने 127.59 के गजब के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 29 गेंद में 37 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वह अच्छे टच में लग रहे थे। ऐसा लग रहा था कि रियान पराग एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

अर्शदीप सिंह की भी कमाल गेंदबाजी

भारत के लिए वनडे और टी20 खेलने वाले अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी में इंडिया डी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ अब तक पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की है। सिंह ने अब तक 11 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट लिए। रियान पराग के अलावा अर्शदीप ने कुमार कुशाग्र को भी आउट किया।

कुछ ऐसा चल रहा मैच का हाल

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए अब तक 49 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन अब तक शम्स मुलानी ने बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इंडिया डी के लिए विदवथ कविरप्पा और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए जबकि 1-1 सफलता हर्षित राणा और सारांश जैन को भी मिली।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…