सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, आज इतना महंगा हो गया 10 ग्राम गोल्ड, देखें क्या हैं लेटेस्ट रेट

Updated on 26-04-2024 02:27 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव बढ़ रहे हैं। चांदी भी महंगी हुई है। आज सुबह से सोने की कीमतों में दो सौ रुपये से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 180 रुपये की बढ़त के साथ 71,394 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। सोना आज सुबह बढ़त के साथ 71,212 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। आज 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 210 रुपये की तेजी के साथ 71,404 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 82,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 82,775 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसी के साथ 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 84,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी शुक्रवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.23 फीसदी या 5.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,348.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,335.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में शुक्रवार को तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.20 फीसदी या 0.73 डॉलर की तेजी के साथ 27.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार गिर रहे दाम

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट आई थी। अब सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में आज सुबह से तेजी देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…