शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया

Updated on 02-03-2024 01:30 PM

शेयर मार्केट में आज यानी शनिवार (2 मार्च) को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने 73,994 का और निफ्टी ने 22,419 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 73,806 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 39 अंक की तेजी रही। ये 22,378 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट आज शनिवार को भी ओपन हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने 14 फरवरी को ऐलान किया था कि 2 मार्च को छुट्‌टी के दिन भी बाजार ओपन रहेगा। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। यदि प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।

एक सेशन प्राइमरी साइट और दूसरा DR साइट पर हुआ
स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा DR साइट पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ। प्री ओपनिंग सेशन सुबह 9 से 9.08 बजे और 11.15 से 11.23 बजे तक हुआ।

कल भी सेंसेक्स ने 73,819 और निफ्टी ने 22,353 का ऑलटाइम हाई बनाया
इससे पहले बीते कल, यानी 1 मार्च को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1245 अंक की तेजी के साथ 73,745 के लेवल पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 355 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,338 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी रही। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.25%, निफ्टी ऑटो में 2.25%, निफ्टी बैंक में 2.53%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.53% और निफ्टी PSU बैंक में 2.18% की तेजी है। जबकि, निफ्टी मीडिया में 1.47%, निफ्टी फार्मा में 0.95% और निफ्टी IT में 0.54% की गिरावट रही।

शेयर बाजार में तेजी की 3 वजह

वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। इसका मार्केट सेंटिमेंट पर पॉजिटिव इंपैक्ट हुआ है।

हाल ही में कुछ सर्वे ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की जीत की भविष्यवाणी की है। इससे बैंकिंग और PSU शेयरों में उत्साह वापस आ गया है।

गुरुवार को अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा जारी होने के बाद वॉल स्ट्रीट पर S&P500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसका ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…