ईरान-अमेरिका वार्ता नाकाम होने से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक लुढ़का

Updated on 13-04-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता नाकाम होने से आज घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स में 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स 1613.09 अंक यानी 2.08% की गिरावट के साथ 75,937.16 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 469.65 अंक यानी 1.95% लुढ़कर 23,580.95 अंक पर आ गया। मार्केट्स में उथलपुथल की थाह देने वाला India VIX भी 13% उछलकर 21 के ऊपर पहुंच गया।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। इंडिगो, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज भी लुढ़के हैं। निफ्टी पीएसयू और रियल्टी में तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में दो फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं।

कच्चे तेल की कीमत

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 में 2.28 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.60 फीसदी गिरावट आई है। इस बीच भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% गिरावट के साथ 93.28 पर खुला। पिछले सत्र में यह 92.7275 पर बंद हुआ था। उधर कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब 8 फीसदी तेजी आई है और यह सीजफायर से पहले के दौर में पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड अभी 7.32 फीसदी तेजी के साथ 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद यूएस नेवी होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी करने जा रही है। इससे पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने और युद्ध के लंबा खिंचने की आशंका पैदा हो गई है। इससे एशियाई बाजारों में आज गिरावट आई है। जापान का निक्केई और साउथ कोरिया का कॉस्पी एक फीसदी से अधिक लुढ़क गया। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

शेयर बाजार का हाल

  • ईरान-अमेरिका वार्ता टूटने से शेयर बाजार में हाहाकार
  • सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 23,600 के नीचे
  • इंडिगो और एशियन पेंट्स में आई सबसे ज्यादा गिरावट
  • कच्चे तेल में भारी तेजी, ब्रेंट क्रूड 8 फीसदी से ज्यादा उछला

मुनाफावसूली

अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था लेकिन डाउ जोंस फ्यूचर्स में करीब एक फीसदी गिरावट आई है। इससे साफ है कि आज यूएस मार्केट में गिरावट आ सकती है। पिछले हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में 6 फीसदी से अधिक तेजी आई थी। इस कारण आज मुनाफावसूली भी दिख रही है। इससे भी बाजार में गिरावट आई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…