पीठ में छुरा घोंपा, दुश्मन की गोद में बैठा… भारत को कैसे अमेरिका ने खो दिया, ट्रंप के दावे के पीछे 5 कारण समझिए

Updated on 06-09-2025 01:41 PM
वॉशिंगटन: भारत के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शायद अब हकीकत का अहसास हो गया है। ट्रंप ने कबूला है कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, ट्रंप ने जो कहा है वह केवल आधा सच ही है। इसके आगे की बात यह है कि भारत के अमेरिका से दूर जाने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति खुद ही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप और उनके खास सिपहसालारों ने भारत पर तीखे हमले किए हैं, जिसमें उनके ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो सबसे आगे रहे हैं। ट्रंप के धोखे और बड़बोलापन भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव की बड़ी वजह बना है। आइए वो 5 कारण जानते हैं, जिसने भारत को अमेरिका से दूर जाने पर मजबूर किया है।

1- ट्रंप ने पीठ में छुरा भोंका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन उसके साथ ही वे भारत के खिलाफ दुनिया का सबसे ऊंचा टैरिफ लगाते हैं। ट्रंप ने पिछले महीने के आखिर में भारत के खिलाफ 50 प्रतिशत टैरिफ को लागू कर दिया था। इसमें रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लागू है। खास बात है कि अमेरिका ने चीन पर भी ये शुल्क नहीं लगाया है, जो रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।

2- दुश्मन को गोद में बैठाया

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की वॉइट हाउस में मेजबानी की थी। मुनीर पाकिस्तान के पहले आर्मी जनरल हैं, जिन्हें वॉइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ लंच करने का अवसर मिला था। ट्रंप और मुनीर की यह मुलाकात भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष के लगभग एक महीने बाद ही हुई थी

3- भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए युद्धविराम का क्रेडिट खुद को देते रहे हैं। ट्रंप ने लगातार बयान दिया है कि उन्होंने युद्धविराम के लिए भारत पर दबाव बनाने के लिए ट्रेड डील को हथियार बनाया था। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान युद्ध नहीं रोकते हैं, तो अमेरिका कोई ट्रेड डील नहीं करेगा। भारत ने ट्रंप के दावे का लगातार खंडन किया है और कहा कि युद्धविराम में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

4- पीटर नवारो के जहरीले बोल

भारत और अमेरिका के संबंधों में और तनाव लाने के लिए ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो के जहरीले बयानों की कम भूमिका नहीं है। पीटर नवारो ने यूक्रेन के युद्ध को मोदी का युद्ध कह दिया। नवारो ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर हमला बोला और कहा कि ऐसा करके वह पुतिन की वॉर मशीन को ईंधन दे रहा है। नवारो का सबसे तीखा हमला हाल ही में हुआ, जब उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए यह कह दिया कि रूसी तेल खरीद से भारत में ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं। हालांकि, यह उनकी भारतीय व्यापार दिग्गजों के बारे में कम समझ को बताता है।

5- अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का हमला

अमेरिका-भारत संबंधों को सबसे ताजा झटका अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से आया है। लुटनिक ने शुक्रवार को ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि एक या दो महीने में भारत बातचीत की मेज पर होगा। लुटनिक ने यहां तक कह दिया कि भारत अमेरिका से माफी मांगेगा और डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेगा। यह ट्रंप की मेज पर होगा कि वह (प्रधानमंत्री) मोदी के साथ कैसे व्यवहार करना चाहते हैं। हम यह उन पर छोड़ते हैं।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…