विराट कोहली जैसा जज्बा, पिता की मौत के बाद भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने नहीं तोड़ी हिम्मत, सुपर 4 से पहले लिया चौंकाने वाला फैसला

Updated on 20-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके साथ करोड़ों दिलों की भावना जुड़ी हुई है। यह खेल कभी आपके दिल को तोड़ता है, तो कभी आपको पूरी तरह से खुश कर देता है। यह खेल आपकी परिक्षा लेना भी अच्छी तरह से जानता है। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह हुआ था। जब वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और उनके पिता का निधन हो गया। पिता की मौत के बाद भी वह मैदान पर खेलने के लिए उतरे और शानदार खेल दिखाया। अब ऐसी ही परिक्षा ये खेल श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे का ले रहा है।

दुनिथ वेल्लालागे अपने पिता के निधन के बाद टीम में फिर से शामिल हो गए हैं। उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे का गुरुवार को निधन हो गया था, जिसके बाद वेल्लालागे को घर लौटना पड़ा था। श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्टि की है कि वह शनिवार शाम को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर फोर राउंड के पहले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम मैनेजर महिंदा हलंगोडे भी उनके साथ श्रीलंका से यूएई वापस आए हैं।

पिता की खबर मिलते ही घर लौट गए थे वेल्लालागे

वेल्लालागे को 18 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का मैच खत्म होने के तुरंत बाद अपने पिता के निधन की दुखद खबर मिली थी। उस मैच में श्रीलंका ने छह विकेट और आठ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर सुपर फोर राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। इस जीत के बाद 22 साले के वेल्लालागे तुरंत अपने घर लौट गए थे
यह मैच वेल्लालागे का सिर्फ 5वां T20I मैच था और इस टूर्नामेंट में उनका पहला। उन्होंने गेंदबाजी में 49 रन देकर 1 विकेट लिया था और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्होंने वनडे फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा पहले ही साबित कर दी है। उन्होंने 31 वनडे खेले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अगस्त 2024 में कोलंबो में भारत के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट लेना था। 2023 के एशिया कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट में वे 17.90 की औसत से 10 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

दुनिथ वेल्लालागे के लिए मुश्किल समय

वेल्लालागे के लिए यह बेहद मुश्किल समय है, लेकिन देश के लिए खेलने का उनका समर्पण और जज्बा सराहनीय है। उनकी वापसी से श्रीलंका की टीम को मजबूती मिलेगी, जो अब सुपर फोर में बांग्लादेश के बाद 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से भिड़ेगी। दुनिथ पर सबकी निगाहें होंगी, क्योंकि वह अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मैदान पर एक बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…