
भोपाल। बाबा महाकाल के दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे सुविधा मुहैया करा रहा है। उज्जैन में महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उज्जैन से हिरदाराम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
इस दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन के बीच 13-13 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 5 से 17 मार्च के बीच प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं बकानियां भौंरी स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य के लिए जाएगी।
ट्रेन 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन उज्जैन स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर, 10.32 बजे मक्सी, 11:48 बजे शुजालपुर, 12:33 बजे सीहोर, दोपहर 1 बजे बकानियां भौंरी, 1.5 बजे बकानियां भौंरी, 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 17 मार्च 2024 तक प्रतिदिन संत हिरदाराम नगर स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान कर, 14:05 बजे बकानियां भौंरी, 14:30 बजे सीहोर, 15:28 बजे शुजालपुर, 16:44 बजे मक्सी, 17:30 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी।