'नारी शक्ति वंदन' पर चर्चा के लिए विशेष सम्मेलन:भोपाल निगम परिषद में चर्चा

Updated on 16-04-2026 12:19 PM
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में बीजेपी के 52 पार्षद शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के 20 में सिर्फ 10 पार्षद ही पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष साबिस्ता जकी वंदे मातरम के गायन के बाद पहुंचीं। एक अन्य महिला पार्षद भी लेट हो गईं।

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सम्मेलन की शुरुआत की। एमआईसी मेंबर सुषमा बाविसा ने प्रस्ताव रखा। सम्मेलन की शुरुआत और वंदे मातरम का गायन के 10 मिनट के बाद कांग्रेस के 5 पार्षद और आए। इस तरह कांग्रेस के 10 पार्षद सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुईं और न ही कोई महिला अधिकारी मौजूद हैं।

विभाग ने दिए विशेष सम्मेलन के निर्देश

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि सम्मेलन में महिला पार्षद अधिनियम पर मंथन और चर्चा दोनों ही करेंगी। बता दें कि प्रदेश में 'नारी शक्ति वंदन'पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। 10 से 25 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने हर नगरीय निकाय में विशेष सम्मेलन करने के आदेश दिए हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…