कमार हितग्रहियों क़ो शासन की योजनाओं का लाभ देने आयोजित किये जा रहे विशेष शिविर

Updated on 29-08-2024 01:04 PM

धमतरी। शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की गई है। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कमार बसाहटो में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मन निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्म योजना, श्रम कार्ड,  ड्रॉप आउट बच्चों को प्रवेश और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। 

शिविर आयोजन की कड़ी में आज कमार बसाहट मगरलोड विकासखण्ड के मुरूमडीह, धनोरा और नगरी विकासखण्ड के जामपानी तथा झूरानदी में विशेष शिविरो का आयोजन किया गया। इसमें में आयुष्मान कार्ड 09, जनधन खाता 08, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 09, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 10, जन्म प्रमाण पत्र 01, ऋण पुस्तिका 01, उज्जवला गैस कनेक्शन 01,  किसान क्रेडिट कार्ड 02, किसान सम्मान निधि 34, सुकन्या समृद्धि 01, विश्वकर्मा योजना 02, श्रम कार्ड 11 कमार हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…