तालिबान की शरिया पर दो-टूक, अखुंदजादा बोला- अफगानिस्तान को पश्चिमी कानूनों की जरूरत नहीं

Updated on 31-03-2025 01:26 PM
काबुल: तालिबान के एक नेता ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में पश्चिमी कानूनों की कोई आवश्यकता नहीं है। हिबातुल्ला अखुंदजादा ने दक्षिणी शहर कंधार की ईदगाह में ईद अल-फितर की नमाज के बाद एक उपदेश में यह टिप्पणी की। अखुंदजादा के संदेश का 50 मिनट का ऑडियो तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद द्वारा 'एक्स' पर साझा किया गया।

शरिया कानून को बताया बेहतर


शरिया कानूनों के महत्व को रेखांकित करते हुए अखुंदजादा ने कहा, ''पश्चिमी देशों से जुड़े कानूनों की कोई आवश्यकता नहीं है। हम अपने कानून खुद बनाएंगे।'' शरिया कानून का हवाला देते हुए तालिबान ने अफगान महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और नौकरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह के कदमों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तालिबान को अलग-थलग कर दिया है।

राजनयिक संबंधों को मजबूत कर रहा तालिबान


हालांकि, तालिबान सरकार ने चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं। पाकिस्तान में भी तालिबान ने अपने राजनयिकों को तैनात किया है। तालिबान की तरफ से भारत को भी अपने राजनयिकों को भेजने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, भारत की तरफ से तालिबान के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

अखुंदजादा ने पश्चिमी देशों की आलोचना की


अखुंदजादा ने रविवार को पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ एकजुट हो गए थे। उन्होंने गाजा में इजराइल-हमास युद्ध का हवाला देते हुए अमेरिका और अन्य देशों पर इस्लाम के प्रति शत्रुता रखने का आरोप लगाया। तालिबान नेता ने कहा कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र समर्थक जनता को तालिबान सरकार से अलग करने की कोशिश करते रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…