फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, 16 साल के लैमिन यामल बने यूरो के सबसे युवा स्कोरर

Updated on 10-07-2024 01:52 PM
डोर्टमंड (जर्मनी): यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में स्पेन का दबदबा बरकरार है। लगातार छह मैच जीतकर स्पेन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस मैच में 16 साल के खिलाड़ी लेमिन यमल यूरो इतिहास में सबसे कम उम्र के स्कोरर बने। फ्रांस को सेमीफाइनल में 2-1 से हराते हुए स्पेन अब दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का इंतजार कर रही है। आज देर रात होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टक्कर होगी। इंग्लैंड चाहेगा कि लगातार दूसरी बार वह यूरो कप के फाइनल में पहुंच जाए। खिताबी मुकाबला रविवार को होना है। लिए एक नजर डालते हैं मैच के बड़े टॉकिंग पॉइंट्स पर...

लैमिन यामल यूरो के सबसे युवा स्कोरर

लैमिन यामल ने 21वें मिनट में फ्रांस के खिलाफ स्पेन के लिए बराबरी का गोल दागा और 16 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। यमल ने महज 16 साल और 362 दिन की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछला रिकॉर्ड 2004 से स्विट्जरलैंड के जोहान वॉनलाथेन के नाम था, जिन्होंने 18 साल और 141 दिन की उम्र में फ्रांस के खिलाफ भी गोल किया था।

दानी ओल्मो मास्टरक्लास
स्पेन का दूसरा गोल जो शुरू में जूल्स कौंडे के आत्मघाती गोल के रूप में दिया गया था, अब दानी ओल्मो को दिया गया है क्योंकि उनका शॉट गोल की ओर जरा रहा था और कौंडे का टच सिर्फ एक डिफलेक्शन था। ओल्मो तीन गोल के साथ यूरो के जॉइंट हाइएस्टोर स्कोरर बन चुके हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…