सौरव गांगुली के हाथ फिर लगी निराशा, काव्या मारन की टीम ने धमाकेदार अंदाज में मारा मैदान

Updated on 30-12-2025 01:47 PM
ग्केबेर्हा (साउथ अफ्रीका): आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 47 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली जिससे सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 48 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 188 रन बनाए। कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 18 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई। सनराइजर्स ने लगातार दूसरे मैच में बोनस अंक हासिल किया और उसके अब 10 अंक हो गए हैं।

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डिकॉक ने मैथ्यू ब्रिजट्के के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 70 गेंद पर 116 रनों की साझेदारी हुई। ब्रिट्जके ने 33 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। डिकॉक ने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे जॉर्डन हरमन (20 गेंदों में 37 रन, पांच चौके, एक छक्का) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
मार्को यानसेन ने पहले ही ओवर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के झटका दे दिया। इसके बाद विल स्मीद और शाई होप ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई। होप 36 जबकि स्मीद 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट खोए। 18वें ओवर में 140 रनों पर कैपिटल्स की पारी सिमट गई। एडम मिल्ने ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। थरेंडू रत्नायके ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर दो शिकार किए।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच हैं। इसी सीजन उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है लेकिन कैपिटल्स का दो मैचों के बाद भी खाता नहीं खुल पाया है। उसे अपने पहले मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…