सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खुद किया कंफर्म, बेबी बंप फ्लॉन्‍ट किया तो पति आनंद आहूजा बोले- डबल ट्रबल

Updated on 20-11-2025 01:06 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं और खुद को 'मां' कहा है। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ ज्वॉइंट पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी।

पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे, लेकिन अभी तक ना तो उनकी तरफ से और ना ही परिवार की ओर से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म किया था। पर अब खुद सोनम ने इसपर मुहर लगा दी है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- मां।

आनंद आहूजा का कॉमेंट

सोनम के पोस्ट पर राजकुमार की हाल ही में मां बनीं वाइफ पत्रलेखा से लेकर शनाया कपूर, मां सुनीता कपूर, पति आनंद आहूजा, एक महीने पहले मां बनीं परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कॉमेंट करके प्यार लुटाया है। आनंद ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा है - डबल ट्रबल। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं उपासना कामिनेनी की तरह सोनम को भी जुड़वां बच्चे तो नहीं होंगे! वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये उन्होंने अपने पहले बेटे वायु और दूसरे बच्चे को जोड़कर लिखा है।

7 साल पहले हुई थी शादी

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कई साल की डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी। साल 2022 में बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वायु रखा। अब साल 2026 में वो दूसरे बच्चे की मां बनेंगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…