तो क्या ये खिलाड़ी करेगा CSK में एमएस धोनी को रिप्लेस? कप्तानी के साथ विकेटकीपिंग भी गजब की

Updated on 10-08-2025 02:49 PM
नई दिल्ली: आईपीएल में इन दिनों ट्रेड का बाजार गर्म है। संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज अपनी टीमों का साथ छोड़ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं। सीएसके की टीम को लंबे समय से धोनी के रिप्लेसमेंट की जरूरत है। ऐसे में एक दिग्गज खिलाड़ी ने धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

संजू सैमसन लेंगे धोनी की जगह?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में एमएस धोनी का सही उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि सैमसन तमिलनाडु में बहुत लोकप्रिय हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह बात कही। उन्होंने संजू सैमसन के कौशल और चेन्नई में उनकी लोकप्रियता की तारीफ की। मीडिया में खबरें थीं कि केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन टीम बदल सकते हैं। इस पर श्रीकांत ने अपनी राय दी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसके के पास पहले से ही रुतुराज गायकवाड़ एक अच्छे कप्तान के तौर पर मौजूद हैं। धोनी का करियर अब ढलान पर है। पिछले सीजन में गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी फिर से कप्तान बने थे।

संजू सैमसन परफेक्ट खिलाड़ी

क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं और चेन्नई में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, संजू एक बेहतरीन खिलाड़ी है और चेन्नई में वह बहुत लोकप्रिय है। चेन्नई में उनकी एक अच्छी ब्रांड इमेज है। जैसा कि मैंने कहा अगर वह छोड़ना चाहते हैं और इस तरफ आते हैं तो मैं उसे चेन्नई के लिए चुनने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।'

अच्छे कप्तान हैं रुतुराज गायकवाड़

हालांकि, श्रीकांत ने यह भी कहा कि सीएसके के पास रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहले से ही एक अच्छा विकल्प है जो लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह एमएस धोनी के सही उत्तराधिकारी हैं। धोनी ज्यादा से ज्यादा इस सीजन में खेल सकते हैं, शायद अगले साल नहीं और फिर आपके पास एक आसान बदलाव हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी गई है, तो उन्हें जारी रखना चाहिए।'

44 वर्षीय धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। पिछले सीजन में गायकवाड़ की चोट के बाद वह कप्तान के रूप में वापस आए लेकिन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम सिर्फ चार जीत के साथ सबसे नीचे रही। धोनी ने फिनिशर के तौर पर खेलते हुए 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…