राज्य में अब तक 212.6 मिमी वर्षा, सर्वाधिक 300.8 मिमी बीजापुर जिले में

Updated on 04-07-2024 06:03 PM

रायपुर। राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक राज्य में 212.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 4 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 300.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 149.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 184.2 मिमी, बलरामपुर में 179.9 मिमी, जशपुर में 203.4 मिमी, कोरिया में 186.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 179.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 195.4 मिमी, बलौदाबाजार में 207.8 मिमी, गरियाबंद में 227.4 मिमी, महासमुंद में 226.4 मिमी, धमतरी में 222.2 मिमी, बिलासपुर में 202.0 मिमी, मुंगेली में 194.2 मिमी, रायगढ़ में 217.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 174.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 225.1 मिमी, सक्ती में 184.7 मिमी, कोरबा में 219.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 213.9 मिमी, दुर्ग में 176.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 165.2 मिमी, राजनांदगांव में 185.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 225.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 133.9 मिमी, बालोद में 228.4 मिमी, बेमेतरा में   193.9 मिमी, बस्तर में 248.7 मिमी, कोण्डागांव में 251.1 मिमी, कांकेर में 213.9 मिमी, नारायणपुर में 280.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 240.0 मिमी और सुकमा में 379.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
 16 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
 16 March 2026
रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…