स्मृति ने राहुल को चैलेंज किया:बोलीं- UPA बनाम मोदी शासन पर डिबेट हो, कांग्रेस सांसद BJP कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिकेंगे

Updated on 05-03-2024 05:02 PM

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को UPA और नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल पर डिबेट करने की चुनौती दी है। स्मृति ने सोमवार (4 मार्च) को महाराष्ट्र के नागपुर में नमो युवा महासम्मेलन में कहा- कांग्रेस के UPA और मोदी शासन के 10 साल में क्या अंतर है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।

'अगर मैं इस बारे में राहुल गांधी से बहस करने कहूंगी तो वे नहीं आएंगे। वे ‌BJP के एक मामूली कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिक पाएंगे। मैं गारंटी देती हूं कि अगर BJP युवा मोर्चा का कोई कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के सामने बोलना शुरू कर दे तो उनकी बोलने की ताकत खत्म हो जाएगी।'

स्मृति ने कहा- 'BJP ने पार्टी मेनिफेस्टो में जनता से किए गए 3 मुख्य वादों को पिछले 10 साल में पूरा किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना, संसद में महिला आरक्षण लाना और राम मंदिर का निर्माण शामिल है।' केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा- 'मोदी ने हर गारंटी पूरी की है। अब आपको 'अब की बार 400 पार' की गारंटी लेनी है।'

स्मृति बोलीं- 140 करोड़ लोग मोदी का परिवार
बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव के 'परिवार' वाले बयान पर स्मृति ने कहा- 'PM मोदी ने प्रधान सेवक बनकर भारत के लिए काम किया। INDI गठबंधन के चारा चोर ने कहा कि उनका (PM मोदी) कोई परिवार नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम सब मोदी के परिवार हैं। ये युवा मोदी के परिवार हैं। भारत के 140 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।'

पटना में लालू ने कहा था- PM की कोई संतान क्यों नहीं
पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था- 'PM मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला करते हैं। मैं पूछता हूं कि तुम बताओ कि तुम्हारी कोई संतान क्यों नहीं हुई।' राजद सुप्रीमो ने आगे कहा कि उनके पास परिवार ही नहीं है। वो हिंदू नहीं है। हिंदू अपनी मां के श्राद्ध में दाढ़ी-बाल बनवाता है। PM की माता जी का जब देहांत हुआ तो उन्होंने बाल-दाढ़ी क्यों नहीं बनवाया।

BJP नेताओं ने X पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में सोमवार (4 मार्च) को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले बयान का सबसे पहले जवाब दिया था। उन्होंने कहा- मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। मैंने देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा।

PM की स्पीच के कुछ देर बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू कर दिया। अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…