SMAT 2025: मैदान पर 42 दिन बाद लौटे हार्दिक पंड्या, पंजाब के बल्लेबाजों ने किया 'बेदर्द' स्वागत, कूट दिए 4 ओवर में 52 रन

Updated on 02-12-2025 01:58 PM
हैदराबाद: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए चोट से उबरने के बाद पहला मैच बढ़िया नहीं रहा है। करीब 42 दिन तक रिहेबिलेशन से गुजरने के बाद मंगलवार (2 दिसंबर) को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2025 में खेलने उतरे हार्दिक पंड्या की गेंदों की जबरदस्त धुनाई हुई है। पंजाब के खिलाफ मैच में वडोदरा की तरफ से उतरे हार्दिक पंड्या ने महज 4 ओवर में ही 52 रन लुटा दिए हैं, जबकि उन्हें महज एक विकेट मिला है। पंजाब के लिए टीम इंडिया के टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में 50 रन की धुआंधार पारी खेली है, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 32 गेंद में 69 रन ठोके हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने हार्दिक की गेंदबाजी को जमकर निशाना बनाया है। हार्दिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू हो रही 5 मैच की टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले उनकी फॉर्म को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

अभिषेक और अनमोल ने बनाए इतने रन

पंजाब ने मैच में पहले बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने धुआंधार शुरुआत करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हार्दिक भी उनका शिकार बने। हार्दिक की 4 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए अभिषेक ने 11 रन बनाए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने हार्दिक को निशाने पर ले लिया। अनमोल ने हार्दिक की 5 गेंद खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 15 रन कूट दिए। हार्दिक ने 4 ओवर में कुल 52 रन देकर 1 विकेट लिया है। उनकी गेंदबाजी पर 7 चौके और 2 छक्के पंजाब के बल्लेबाजों ने मारे हैं।

हार्दिक को लगी थी एशिया कप में चोट

हार्दिक पंड्या को यूएई में खेले गए एशिया कप 2025 के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से ही वह रिहेबिलेशन से गुजर रहे थे। इसके चलते उन्हें 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रिहेब कर रहे थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें उतारने से पहले बीसीसीआई उनकी फिटनेस की पूरी जांच कर लेना चाहता है। इसके चलते हार्दिक को फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। इस ट्रॉफी में वडोदरा की तरफ से हार्दिक आज के मैच के अलावा 4 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ भी मैच खेलेंगे। इस दौरान सलेक्शन कमेटी मेंबर व पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को उनकी फिटनेस पर ध्यान देने की जिम्मेदारी मिली है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ है 5 मैच की टी20 सीरीज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल 3 मैच की वनडे सीरीज खेल रही है, जो 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें 5 मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। इसके चलते बीसीसीआई इसमें हार्दिक पंड्या और चोट से जूझ रहे शुभमन गिल, दोनों की टीम में वापसी चाहता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…