अमेरिका के सैन डिएगो में छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश:15 घरों में लगी आग, कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Updated on 23-05-2025 01:56 PM

अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार सुबह कोहरे की वजह से एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे की वजह से करीब 15 घरों में आग लग गई। हादसे वाली जगह को खाली करा लिया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ जेट फ्यूल फैल गया है। हमारा पहला टारगेट यहां मौजूद सभी घरों की तलाशी लेना और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

प्लेन हादसे में हताहत हुए लोगों की संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि 'सेसना 550 प्लेन' मॉन्टगोमरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ।

FAA ने कहा कि विमान में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। यह विमान छह से आठ लोगों को ले जा सकता है।

मिलिट्री रेसिडेंस एरिया के पास हुआ हादसा

यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:47 बजे टिएरासांता के पास सैल्मन स्ट्रीट के 3100 ब्लॉक में हुआ, जो एक मिलिट्री रेसिडेंस एरिया है। सैन डिएगो फायर-रेस्क्यू के डिवीजन चीफ डैन एडी के मुताबिक अभी तक किसी को घटनास्थल से हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया है।

कई घर और गाड़ियां आग में घिर गई। डैन एडी ने कहा हमारे पास हाजमैट की टीम है। हमने जरूरी संसाधनों की मांग की है। हम सेना के साथ भी काम कर रहे हैं। हमारा पहला टारगेट यह है सभी घरों को खाली कराना। इसके बाद हम गाड़ियों और फिर विमान की तलाशी लेंगे।

घर लौटने का इंतजार कर रहे रहवासी

दुर्घटना स्थल के पास रहने वाले एक निवासी क्रिस्टोफर मूर ने मीडिया को बताया कि एक जोरदार धमाके और खिड़की से धुआं देखकर उनकी नींद टूटी। वे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को लेकर घर से भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे। यहां रास्ते में उन्होंने एक गाड़ी को आग में जलते देखा।

यहां रहने वाले कई परिवार पास की ही एक पार्किंग में शरण लिए हुए हैं और घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…