कौशल विकास प्रशिक्षण

Updated on 02-09-2024 03:57 PM

दुर्ग । पीएम अभ्युदय योजना के तहत एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र दुर्ग में विगत 22 अगस्त को  जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्यामल दास द्वारा सहायक ऑपरेटर सीएनसी टर्निंग, सहायक इलेक्ट्रीशियन (घरेलू सह औद्योगिक) और तकनीशियन कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग जैसे रोजगारोन्मुखी ट्रेडों पर 90 दिनों के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। यह कौशल प्रशिक्षण भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के रसमड़ा (जिला दुर्ग) स्थित प्रौद्योगिकी केंद्र में शुरू किया गया है। जिसमें निगम द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति के 90 छात्र 10वीं पास योग्यता के आधार पर भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण आवासीय और पूरी तरह से निःशुल्क है। सत्र के दौरान भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लाभों और उपयुक्त नौकरी के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाकर इस कौशल उन्मुख प्रशिक्षण को सक्रिय रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र दुर्ग के प्रभारी जे.के. मोहंती तथा छत्तीसगढ़ राज्य जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दुर्ग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…