कलेक्टर अवनीश शरण और सीईओ जिला पंचायत को दीदियों ने बांधी राखी

Updated on 17-08-2024 12:32 PM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा। दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में पीआरपी और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की।

जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान ने बिहान योजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कैडर अपना कार्य बेहतर तरीके से पूरा करें और महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़े। सीईओ ने दीदियों से बिहान योजना से जुड़े अनुभव सुने और फील्ड में कार्य में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली। उन्होंने रिक्त कैडरों में नियुक्ति के लिए डीपीएम रामेंद्र सिंह को निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी राखी बांधी।

उल्लेखनीय है कि बिहान योजना से जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है ,महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां के जरिए सशक्त हो रही हैं। समूह के माध्यम से लोन लेकर दीदियां जहां स्व रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही हैं। वहीं समूह के विभिन्न कैडर के जरिए महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। कृषि सखी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। पशु सखी के जरिए पशुपालन से आजीविका के विषय में जानकारी दी जा रही है वहीं महिलाएं समूह के माध्यम से डिटर्जेंट ,अगरबत्ती, सजावटी सामग्री निर्माण, सिलाई और मिलेटस की खेती भी कर रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में दीदियों ने ढाई लाख तिरंगे बनाकर अच्छा करोबार किया।इसके साथ ही दीदियां रक्षा पर्व के लिए धान से बनी राखियां बना रही हैं। समूह की दीदियां अब ड्रोन चलाकर भी अपनी आजीविका कमा रही हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…