फन कुचलने का हुनर सीखें जनाब... सिद्धू के रंग में रंगे गौतम गंभीर, जीत के बाद मारा करारा शेर

Updated on 10-03-2025 02:57 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को 6 विकेट खोकर 49 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही गौतम गंभीर का बुरा समय भी खत्म हो गया। गंभीर टीम इंडिया की जीत के बाद काफी खुश नजर आए और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ शायरी भी की है।

गौतम गंभीर ने की शायरी

टीम इंडिया की जीत के बाद नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गंभीर सिद्धू का ही एक शेर बोल रहे हैं। सिद्धू ने गंभीर से कहा कि आज के खास दिन आपको शेर सुनाना चाहिए। इस पर गंभीर ने कहा कि मैं आपका ही शेर सुनाऊंगा। उन्होंने कहा, 'फन कुचलने का हुनर सीखें जनाब।’ इतना बोलते ही गंभीर रुक गए। फिर सिद्धू ने शेर पूरा करते हुए कहा, ‘सांपो के डर से जंगल नहीं छोड़े जाते।’

भांगड़ा करने को भी कहा

इसके बाद नवजोत सिद्धू ने गौतम गंभीर से एक और रिकवेस्ट की। नवजोत सिद्धू ने गंभीर से कहा कि उन्हें भांगड़ा भी करना होगा। लेकिन इस पर गंभीर ने मना कर दिया। हालांकि बाद में सिद्धू के फोर्स करने पर गंभीर ने अपना एक हाथ उठा लिया। इस बात पर सिद्धू काफी खुश हुए और उन्होंने गंभीर को गले लगा लिया।

भारतीय टीम ने किया कमाल

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीत तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। टीम इंडिया आखिरी बार 2013 में इस खिताब को जीती थी, वहीं 2017 में पाकिस्तान ने फाइनल में भारतीय टीम को हरा दिया था। लेकिन अब टीम ने कोई गलती ना करते हुए एक बार फिर से ट्रॉफी जीत ली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…