'सिर्फ एक बंदा काफी है' फेम अद्रिजा सिन्हा ने किया कमाल, 12वीं क्लास में आए 94.6%, शूटिंग के साथ ऐसे की तैयारी
Updated on
16-05-2025 02:45 PM
मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में नजर आईं अद्रिजा सिन्हा ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 12वीं क्लास के AISSCE एग्जाम्स में 94.6% हासिल किए हैं, और सबको हैरान कर दिया है। हैरान इसलिए क्योंकि बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ अद्रिजा एक्टिंग भी कर रही थीं। अद्रिजा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इतनी पर्सेंट कैसे अचीव कर पाईं, और अब उनका आगे का प्लान क्या है।
12वीं क्लास के AISSCE एग्जाम्स के परिणाम मंगलवार, 13 मई को घोषित किए गए। 12वीं की CBSE परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए थे। अद्रिजा सिन्हा ने अपना रिजल्ट देखा तो वह खुशी ने नहीं फूली समाईं। और तो और, हर तरफ एक्ट्रेस की काबिलियत की तारीफ हो रही है। अपने फेवरेट सब्जेक्ट साइकोलॉजी में अद्रिजा ने 99 नंबर पाए, जिससे पता चलता है कि शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद वह अपनी पढ़ाई को लेकर कितनी कमिटेड रहीं।
अद्रिजा ने बताया रिजल्ट आने पर कैसा था माहौल
अद्रिजा सिन्हा ने बताया कि उन्होंने खुद पर स्ट्रेस को हावी नहीं होने दिया। 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में वह बोलीं, 'स्ट्रेस तो मैंने कभी लिया ही नहीं।' अदिज्रा ने बताया कि जब रिजल्ट का ऐलान किया गया, तो कैसा माहौल था। वह ऑटो-रिक्शा में थीं, और दोस्त ने फोन करते अद्रिजा से रिजल्ट चेक करने को कहा। अदिज्रा के मुताबिक, उनसे ज्यादा उनकी दोस्त घबराई हुई थी। लेकिन तभी वेबसाइट क्रैश हो गई, जिससे सस्पेंस और गहरा गया। पर आखिरकार अद्रिजा सिन्हा ने अपने मार्क्स देखे और खुशी से उछल पड़ीं। वहीं, मम्मी सुबह से ही उनके रिजल्ट का इंतजार कर रही थीं।
अद्रिजा ने शूटिंग के साथ ऐसे की पढ़ाई और बनाया बैलेंस
अद्रिजा ने पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग कैसे बैलेंस की, इस बारे में उन्होंने बताया कि फरवरी में उनके एग्जाम थे। लेकिन वह डेब्यू फिल्म 'धारा की धारा' की शूटिंग करती रहीं। अद्रिजा के मुताबिक, वह लखनऊ में शूटिंग कर रही थीं और उन्हें अपने फिजिकल एजुकेशन की एग्जाम के लिए मुंबई जाना पड़ा, और फिर तुरंत वापस लखनऊ लौट गईं। अद्रिजा साल 2023 में 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'किल' में नजर आईं।
'झलक दिखला जा' में भी नजर आई थीं अद्रिजा
इनमें दमदार एक्टिंग के बाद उन्होंने खुद को अपनी पीढ़ी की सबसे होनहार युवा एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया है। फिल्म 'किल' में भी अद्रिजा को काफी पसंद किया गया था। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आई थीं।
अब आगे ये पढ़ाई करना चाहती हैं अद्रिजा सिन्हा
अद्रिजा सिन्हा का अब सपना है कि वह इंग्लिश में मेजर करें और साइकोलॉजी में माइनर। अद्रिजा ने बताया कि वह 8वीं क्लास से एक्टिंग करती आ रही हैं, पर फॉर्मली इसकी पढ़ाई नहीं करना चाहतीं। इसके बजाय वह नई स्किल्स सीखना चाहती हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…