सिंघानिया की पत्नी 3 कंपनियों के बोर्ड से बाहर:बोलीं- गौतम ने पहले मारपीट की, अब रेमंड ग्रुप की कंपनियों से बेदखल किया

Updated on 26-04-2024 02:18 PM

रेमंड ग्रुप की तीन कंपनियों ने विवाद के बीच पत्नी नवाज मोदी को अपने बोर्ड से बाहर कर दिया है। 31 मार्च को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के जरिए जेके इन्वेस्टर्स लिमिटेड (JKI), रेमंड कंज्यूमर केयर (RCCL) और स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व ने नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर किया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है।

नवाज मोदी को जून 2015 में JKI, दिसंबर 2020 में RCCL और अक्टूबर 2017 में स्मार्ट एडवाइजरी एंड फिनसर्व में डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी रेमंड ने अभी तक नवाज मोदी को बोर्ड से बाहर करने का प्रस्ताव नहीं रखा है, लेकिन जल्द ही वह भी ऐसा कर सकती है।

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर 2023 में अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X और इंस्टाग्राम पर लिखा था...

नवाज मोदी बोलीं- पहले मारपीट की और अब निकाला
बोर्ड से निकाले जाने की सूचना मिलने के बाद नवाज मोदी ने कहा, 'जब से मैं गौतम सिंघानिया के गलत कामों को उजागर कर रही हूं, तब से मेरे साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। पहले मारपीट की और अब कंपनी से निकाल दिया।'

इससे पहले जेके इन्वेस्टर्स और स्मार्ट एडवाइजरी के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को लिखा था कि उन्होंने डॉयरेक्टर के रूप में नवाज मोदी पर विश्वास खो दिया है। शेयरहोल्डर्स ने नवाज मोदी को बोर्ड से हटाने के लिए मीटिंग का अनुरोध किया था। इसके बाद 31 मार्च को बोर्ड की मीटिंग और गुरुवार को शेयरहोर्डर्स की मीटिंग हुई। अब कानून प्रक्रिया के साथ नवाज को हटा दिया है।

अलग होने के लिए संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं नवाज मोदी
रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम सिंघानिया के अलग होने की ऐलान के बाद नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी थी। उन्होंने 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी थी। हालांकि, अभी तक कोई भी आखिरी फैसला नहीं हुआ है।

सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस
गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

\गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी।

गौतम सिंघानिया के पास टेस्ला मॉडल एक्स, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 सहित कई कारें हैं।

1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज से शादी की थी। इससे पहले 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। नवाज के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

2005 में गौतम सिंघानिया ने मुंबई के बांद्रा में ‘पॉइजन’ नाम से एक नाइट क्लब खोला था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सिंघानिया फैमिली की खास दोस्त हैं।

महाराष्ट्र के अलीबाग में गौतम का एक फार्म हाउस भी है, जहां वे हर साल अपने दोस्तों और फैमिली के लिए न्यू ईयर पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं।

नवाज 10 साल की थीं, तब माता-पिता अलग हो गए थे
मुंबई में जन्मीं नवाज के पिता वकील थे। नवाज के पास भी लॉ की डिग्री है।

जब नवाज 10 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।

नवाज फिटनेस फ्रीक हैं। मुंबई में उन्होंने बॉडी आर्ट फिटनेस सेंटर शुरू किया था।

नवाज भारत में पिलेट्स और गाइरोटोनिक्स स्टूडियो खोलने वाली पहली महिला हैं।

वे राइटर भी हैं। उनकी टाइम अरेस्ट नाम की बुक भी पब्लिश हो चुकी है।

नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे

गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, पारसी लड़की को पत्नी बनाना आसान नहीं रहा। नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। शादी के बाद भी कल्चरल डिफरेंस होने के कारण गौतम और नवाज को कई एडजस्टमेंट्स करने पड़े।

गौतम का उनके पिता विजयपत सिंघानिया से भी विवाद रहा है। गौतम सिंघानिया पर अपने पिता को घर से निकालने तक के आरोप लगे हैं। विजयपत सिंघानिया ने रेमंड्स की नींव रखी थी


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…