शटलर लक्ष्य सेन ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर:सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

Updated on 03-08-2024 01:35 PM

पेरिस ओलिंपिक का 7वां दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। शुक्रवार को लक्ष्य सेन बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंच गए। वे ओलिंपिक खेलों के इतिहास में इस कैटेगरी के टॉप-4 में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं।

हॉकी में भारतीय टीम ने ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया। भारत को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी बार जीत 1972 में मिली थी। इतना ही नहीं, शूटर मनु भाकर लगातार तीसरे इवेंट के मेडल राउंड में पहुंच गई। हालांकि अंकिता और धीरज की मिक्स्ड आर्चरी टीम मेडल जीतते-जीतते रह गई।

लक्ष्य ने मेंस सिंगल्स कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे के चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15 और 21-12 से हराया। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 की रोमांचक जीत भी हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए। एक गोल अभिषेक ने दागा। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला 4 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

दूसरी ओर, स्टार शूटर मनु भाकर 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचीं। वे 590 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इधर, तीरंदाज अंकिता भकत और धीरज की भारतीय टीम मिक्स्ड कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई है। भारतीय जोड़ी को अमेरिका ने 6-2 से हराया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…