शुभमन गिल का आया हेल्थ अपडेट, कब थामेंगे बल्ला और मैच में होगी वापसी, जान लीजिए

Updated on 01-12-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि शुभमन गिल चोटिल चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें गर्दन में परेशानी हुई थी, जिसके बाद वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट और अब 3 मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उनकी हेल्थ पर अपडेट आया है।

रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु जाएंगे शुभमन गिल

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल 1 या 2 दिसंबर को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच जाएंगे। वहां पर वह अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में गिल बल्लेबाजी भी शुरू कर सकते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनपर नजर रखेगी। ऐसा पता चला है कि चंदीगढ़ (परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए) रवाना होने से पहले मुंबई में शुभमन गिल ने फीजियोथेरेपी सेशन लिए थे।

टी20 सीरीज में कर सकते हैं वापसी?

शुभमन गिल की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा कि शुभमन टी20 सीरीज भी खेलेंगे या नहीं। गिल को हाल ही में टेस्ट और वनडे की कप्तानी सौंपी गई है।

26 साल के शुभमन गिल ने भारत के लिए अब तक अपने करियर में 40 टेस्ट, 58 वनडे और 33 टी20 मुकाबले खेले हैं। शुभमन के नाम टेस्ट में 2843, वनडे में 2818 तो टी20 में 837 रन हैं। उन्होंने 2018 से अब तक आईपीएल में 118 मुकाबलों में 3866 रन बनाए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…