शुभमन गिल के 291 तो संजू सैमसन के 222 रन, 2025 में दोनों के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं

Updated on 22-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। एशिया कप से टीम में उनकी वापसी हुई थी। गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। चयनकर्ताओं के इस फैसला का काफी विरोध हो रहा था। संजू सैमसन ने 2024 में ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। गिल ओपनिंग में फेल हो रहे थे तो संजू का भी मध्यक्रम में कुछ खास प्रदर्शन नहीं था। इस बीच संजू को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि 2025 का रिकॉर्ड देखें तो संजू और गिल में कुछ ज्यादा अंतर नहीं हैं।

2025 में शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

शुभमन गिल ने 2025 में भारत के लिए 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसमें उन्होंने सभी में बैटिंग की और 291 रन बनाए। गिल का औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट 137 का रहा। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनके बल्ले से 38 चौके और 4 छक्के निकले। गिल ने अपने खेले सभी मैचों में पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी 47 रनों की पारी खेली।

संजू सैमसन का 2025 में टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने अभी 2025 में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में बैटिंग की और 222 रन बनाए। उनका औसत 20.18 और स्ट्राइक रेट 126.85 का रहा। उन्होंने एशिया कप में एक फिफ्टी ओमान के खिलाफ लगाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में हुई टी20 सीरीज में संजू बुरी तरह फेल हुए थे। 5 मैचों में उन्होंने 1, 3, 5, 16 और 26 रनों की पारी खेली थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…