श्रेयस ने IPL के लिए रणजी मैच छोड़ा:खुद को अनफिट बताकर मुंबई टीम से बाहर हुए

Updated on 23-02-2024 02:41 PM

श्रेयस अय्यर ने बुधवार को बताया था कि वह अनफिट होने के कारण रणजी ट्रॉफी नहीं खेल सकेंगे। अब गुरुवार को NCA के स्पोर्ट्स साइंस & मेडिसिन हेड नितिन पटेल ने कहा कि श्रेयस फिट हैं। उन्होंने सिलेक्टर्स को ई-मेल कर बताया कि अय्यर को कोई फ्रेश इंजरी नहीं है और वह फिट हैं।

दूसरी ओर, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अधिकारी ने भास्कर को बताया कि श्रेयस IPL की तैयारियों में लगे हैं। वह टूर्नामेंट से पहले इंजर्ड नहीं होना चाहते, इसीलिए घरेलू क्रिकेट से दूर हैं।

पीठ में इंजरी के कारण रणजी से बाहर हुए
बुधवार को मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित की। इसमें श्रेयस का नाम नहीं था। एसोसिएशन ने बताया कि श्रेयस को पीठ में चोट है, इसी कारण वह क्वार्टर फाइनल नहीं खेल सकेंगे। टीम का मुकाबला 23 फरवरी से बड़ोदा के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

दूसरी ओर इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, नितिन पटेल ने ई-मेल में लिखा, 'श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद ही खेलने और सिलेक्शन के लिए अवेलेबल थे। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्हें किसी भी तरह की फ्रेश इंजरी नहीं हुई।'

IPL पर फोकस कर रहे हैं अय्यर
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर भास्कर को बताया कि श्रेयस पीठ में इंजरी के कारण बाहर हुए, लेकिन उनका फोकस फिलहाल IPL पर है। उन्हें 12.25 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद कर अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

श्रेयस इंजरी के कारण पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके थे, इस कारण उन्हें टूर्नामेंट से कोई रकम नहीं मिली। वह इस बार IPL पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, ताकि वह टीम की कप्तानी करने के साथ सभी मैच भी खेल सकें।

BCCI दे चुका है खिलाड़ियों को वॉर्निंग
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पिछले दिनों रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को वॉर्निंग दी थी। शाह ने कहा कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी अगर फिट हैं और नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। नहीं खेलने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

श्रेयस अय्यर, ईशान किशान, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने फिट होने के बावजूद पिछले दिनों रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड का मुकाबला नहीं खेला था।

खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए श्रेयस
श्रेयस अय्यर पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। वह IPL और WTC का फाइनल नहीं खेल सके। उन्होंने फिर एशिया कप से वापसी की, लेकिन 2 ही मुकाबले खेले। फिट होने के बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में नंबर-4 की पोजिशन पर शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस ने 11 मैचों में 530 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप के बाद श्रेयस को साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट भी खेले। वह किसी भी मुकाबले में फिफ्टी नहीं लगा सके, जिस कारण उन्हें आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…