श्रेयस अय्यर को प्यार दिखाना पड़ जाता भारी, फैन के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया

Updated on 10-01-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं। वह भारतीय टीम के लिए मैदान पर वापसी करने के लिए भी तैयार हैं। 11 जनवरी से भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अय्यर दो मैचों में मैदान पर उतरे और अच्छे लय में भी दिखे। उन्हें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है।

कुत्ते से बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर

वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले श्रेयस अय्यर के साथ एक मजेदार वाकया हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एयरपोर्ट पर एक कुत्ते ने उन्हें काटने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एयरपोर्ट पर देखा गया। वह जाते हुए एक फैन को ऑटोग्राफ देने लगे। इसी समय पास में खड़ी एक महिला के हाथ में कुत्ता था। श्रेयस ने जब प्यार से कुत्ते को छूने की कोशिश की। इसी दौरान कुत्ते ने उन्हें काटने की कोशिश की। हालांकि अय्यर सचेत थे उन्होंने तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लिया।

विजय हजारे ट्रॉफी में अय्यर ने फिफ्टी ठोकी

विजय हजारे ट्रॉफी में दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दो मैच खेले। हिमाचल के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की पारी खेली। 53 गेंदों पर उन्होंने 10 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। इसके बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंद पर 45 रन बनाए। इन दोनों पारियों से अय्यर ने दिखा दिया है कि वह लय में हैं। वनडे क्रिकेट में वह टीम इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाजों में एक हैं। 73 मुकाबलों में अय्यर ने करीब 48 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से 2917 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 23 फिफ्टी शामिल हैं।ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेने के दौरान वह चोटिल हो गए थे। पॉइंट पर पीछे की तरफ भागते हुए अय्यर ने एलेक्स कैरी का कैच लपका था। इस दौरान उनके पेट में चोट लग गई थी। कई दिनों तक वह सिडनी के अस्पताल में भर्ती रहे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…