श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, पसली में चोट लगने से हो रही इंटरनल ब्लीडिंग, गंभीर है मामला

Updated on 27-10-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पसलियों में चोट आई थी। कैच लेते हुए उनके साथ यह हादसा हुआ था। अब उनकी हालत थोड़ी गंभीर है। अय्यर सिडनी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रिब कैज इंजरी की वजह से उनको इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अय्यर को भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उन्होंने दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी भी जड़ी थी। लेकिन, जो अय्यर की हालत है उसे देखकर लगता है कि उनको अब वापसी करने में थोड़ा वक्त लगेगा। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगमी वनडे सीरीज में भी शायद खेलते हुए नजर न आएं।
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गिरने के बाद अय्यर के शरीर के अहम अंग खतरनाक स्तर तक कम हो गए थे और उस जानलेवा स्थिति में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।मैदान में गिरने की वजह से उनके पसली के ठीक नीचे शरीर के एक हिस्से पर चोट लगी और अंदरूनी ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में उनकी हालत अच्छी नहीं थी और जब उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा कम हो गया, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस मामले पर नजर रख रहे लोगों का कहना है कि जान पर बन आई थी, लेकिन BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की मेडिकल टीम और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सका कि उन्हें फौरन इलाज मिल जाए।

कब तक अस्पताल में रहेंगे श्रेयस अय्यर?

अब तक बीसीसीआई ने अय्यर की इंजरी पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन, ऐसा पता चला है कि अय्यर कम से कम आईसीयू में दो और दिन रहेंगे। अगर उनकी इंटरनल ब्लीडिंग रुकी नहीं या कम नहीं हुई तो कुछ और दिन वह आईसीयू में रह सकते हैं। कम से कम अगले 7 दिन तक अय्यर हॉस्पिटल में रह सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…