हैट्रिक बॉल पर चौका, 167 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग, श्रेयंका पाटिल ने अपनी टीम को सीपीएल चैंपियन बनाया
Updated on
18-09-2025 01:39 PM
गुयाना: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 खिताब बारबाडोस रॉयल्स ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम की भिड़ंत गुयाना अमेजन वॉरियर्स से था। प्रोविडेंस स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए गुयाना ने 3 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस आखिरी ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम को 3 विकेट से जीत मिली। तीन टीमों की कई लीग का यह चौथा सीजन है और बारबाडोस ने खिताबी हैट्रिक लगा दी है।
श्रेयंका पाटिल ने फिनिश किया मैच
बारबाडोस रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 28 रन चाहिए थे। अश्मिनी मुनीसर ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी शिकार कर लिया। रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 110 रन हो गया। यहां से टीम की हार पक्की दिख रही थी। फिर हैट्रिक गेंद का सामना करने के लिए भारत की श्रेयंका पाटिल उतरीं। उन्होंने आते ही थर्ड मैन पर चौका मार दिया। अगली गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। दोनों चौके उन्होंने रिवर्स स्वीप पर मारे।
रॉयल्स को आखिरी 14 गेंद पर 20 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में श्रेयंका को सिर्फ एक गेंद मिला और उन्होंने सिंगल लिया। दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहीं आलियाह एलेन ने छक्के के साथ चौका मारा। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक गेंद मिली और उन्होंने एक रन लिया। आखिरी ओवर में भी श्रेयंका पाटिल को एक ही गेंद मिला और उन्होंने सिंगल ले लिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेन ने एक रन लेकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 6 गेंद पर श्रेयंका पाटिल के बल्ले से नाबाद 10 रन निकले।
लंबे समय से चोटिल थी श्रेयंका
श्रेयंका पाटिल महिला प्रीमियर लीग 2025 में नहीं खेल पाई थीं। वह पिछले साल अक्टूबर से ही चोटिल चल रही थी। सीपीएल के साथ ही उन्होंने मैदान पर वापसी की। अब आते ही अपनी टीम को खिताब जीता दिया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…