श्रद्धा आर्या ने 4 महीने बाद दिखाया बच्चों का चेहरा और नाम का भी किया ऐलान, बहुत ही खूबसूरत और प्यारा है मतलब

Updated on 02-04-2025 01:29 PM
'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 29 अप्रैल 2024 को वह एक बेटे और एक बेटी की मां बनी थीं। हालांकि जन्म के चार महीने तक उन्होंने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि उनका नाम क्या रखा है, वो जरूर बता दिया है। साथ ही एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने घिबली ट्रेंड को फॉलो करते हुए, जिगर के टुकड़ों से दुनिया को रूबरू करवा दिया है।
श्रद्धा आर्या ने 1 अप्रैल को 4 फोटोज पोस्ट कीं। पहले में दोनों बच्चे लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे में बेटा, तीसरे में बेटी और फिर चौथी फोटो में एक्ट्रेस अपने पति और बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। मतलब पूरी कम्पलीट फैमिली देखने को मिल रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा और बताया कि उनके बच्चों का नाम क्या है।

श्रद्धा आर्या के बच्चों का नाम

श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे दो छोटे बवंडरों से मिलिए- शौर्य और सिया। जुड़वा बच्चे। पहले जीवन बहुत शांत था। बस इतना बवाल नहीं था।' इसमें उन्होंने Ghibli के जरिए ही सही, बच्चों का चेहरा दिखाया है। इंडस्ट्री के दोस्तों ने तारीफ की। और फैंस ने भी प्यार लुटाया है। नाम को भी अच्छा-प्यारा बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'शौर्य तो आपके रील बेटे का नाम है।' और अन्य ने भी श्रद्धा की भर-भरकर तारीफ की।

श्रद्धा आर्या के बच्चों के नाम का मतलब

श्रद्धा आर्या के बेटे शौर्य के नाम के मतलब की बात करें तो वह है- बहादुरी, वीरता, पराक्रम, शूरता। एक एक संस्कृत का शब्द है। वहीं, बेटी सिया के नाम की बात करें तो उसका मतलब- देवी सीता, सफेद चांदनी, एक सुंदर स्त्री होता है। तो उन्होंने बेटे को शूरवीर और बेटी को देवी का नाम दिया है, जो कि बेहद ही खूबसूरत है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…