सारे सीक्रेट बता दूं क्या... सूर्या से पूछा गया गेम प्लान, दिया ऐसा जवाब कि छूट गई सबकी हंसी

Updated on 22-01-2025 01:47 PM
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है। सीरीज का यह पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार को प्री मैच कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान रिपोर्ट्स ने उनके कई सवाल पूछे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से जवाब दिया उसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई।

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को खूब एंजॉय किया। इस दौरान जब उनके गेम प्लान के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा, सारे सीक्रेट बता दूं क्या इधर ही। मैं बस अपने खेल का मजे ले रहा हूं। हमें एक टीम तैयार करनी है। हम एकजुटता के साथ खेलना चाह रहे हैं। यही हमारे कोच गौतम गंभीर भी करना चाहते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी से टीम इंडिया के लिए अहम सीरीज
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। वहीं दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा जब दूसरा मैच 25 जनवरी और तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज का चौथा मैच 21 जनवरी जबकि आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों की टक्कर तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी होनी है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए यह अहम तैयारी है। इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा वापसी करेंगे।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI-

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…