न्यूयॉर्क के होटल में गोलीबारी, 3 की मौत, 8 घायल:आपसी विवाद के बाद हमला; आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Updated on 18-08-2025 12:54 PM

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को कई बंदूकधारियों ने ब्रुकलिन के एक होटल में लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 लोग मारे गए और 8 घायल हो गए। ​​

ब्रुकलिन पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। मरने वाले तीनों पुरुष हैं। घायलों को फौरन पास के अस्पतालों में एडमिट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल से 36 कारतूस और एक बंदूक बरामद हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से सबूत जुटा रही है।

हादसे वाला होटल हुक्का, बार और म्यूजिक के लिए फेमस

जिस होटल में गोलीबारी की गई उसका नाम 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' है, इसे 2022 में खोला गया था और यह अमेरिकी और कैरेबियन व्यंजनों, हुक्का, बार और डीजे म्यूजिक के लिए फेमस है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेस्टोरेंट के अंदर खून के धब्बे और टूटे शीशे बिखरे नजर आ रहे हैं।

न्यूयॉर्क में इस साल गोलीबारी की 412 घटनाएं दर्ज

न्यूयॉर्क में इस साल जनवरी से जुलाई तक गोलीबारी की कुल 412 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो बीते सालों के मुकाबले सबसे कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में 2021 में गोलीबारी की 1562 घटनाएं, 2022 में 1261 घटनाएं, 2023 में 974 घटनाएं और 2024 में 903 घटनाएं दर्ज की गई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…