भाजपा नेता का मर्डर करने आए थे यूपी से शूटर:बिलासपुर में जमीन विवाद में हत्या की साजिश

Updated on 24-02-2026 12:53 PM
बिलासपुर , छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड के खुलासे के बाद नया मोड़ सामने आया है। इन्हीं आरोपियों को जमीन विवाद के चलते बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी दी गई थी। पार्षद पर हमला हुआ, लेकिन वो बच निकले थे। इसके बाद आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स से लूटपाट की थी।

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष और नारियल व्यापारी राजू सोनकर ने लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास की मदद से उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाया था। एसएसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि, हथौड़े से हमला कर जेवर लूटने वाले आरोपी शहर के कई सराफा कारोबारियों की रेकी कर चुके थे। शनिवार को चारों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बिलासपुर लाया गया।

जिसके बाद उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। उन्हें यहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ में स्थानीय युवकों के लिंक और सुपारी लेकर BJP पार्षद की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नारद श्रीवास समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, कैश और हथियार बरामद किए गए हैं।

हिस्ट्रीशीटर से जेल में हुई थी दोस्ती

लूटकांड का आरोपी विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है, वो गांजा तस्करी भी करता था। जब वो बिलासपुर जेल में बंद था, तब उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई।

लूट से पहले BJP नेता की हत्या की ली थी सुपारी

पुलिस के मुताबिक, लोकल हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर BJP पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी ली थी। टिकरापारा निवासी राजू सोनकर नारियल व्यापारी है, उसका बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

बंधु मौर्य से परेशान होकर राजू ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। नारद ने विनोद के साथ मिलकर 25 लाख रुपए में सौदा तय किया था। जिसमें 6 लाख रुपए एडवांस भी दिया गया था।

BJP नेता पर किया था अटैक

इसके बाद 18 दिसंबर की रात बदमाशों ने पार्षद की कार रोककर गोली मारने की साजिश रची। एक पिस्टल भी मंगवाई गई थी। सौदे की पूरी प्लानिंग हिस्ट्रीशीटर और बाहरी शूटरों के बीच कराई गई थी। हालांकि, हमले के दौरान बंधु मौर्य ने कार रोकने के बजाए तेजी से आगे बढ़ा दी थी। जिसके चलते उस रात वारदात टल गई थी।

समोसा कारोबारी को लूटने की भी कोशिश

हत्या की साजिश फेल होने के बाद आरोपियों ने लखन देवांगन उर्फ निट्टी समोसा वाले को लूटने की साजिश रची। सुबह उसके घर से निकलने के दौरान वारदात की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, बाकी भाग निकले।

महालक्ष्मी ज्वेलर्स को बनाया निशाना

फरवरी 2026 में आरोपियों ने फिर साजिश रची। महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रेकी की गई। 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे ज्वेलर्स संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने के जेवर कार (CG 10 AH 7701) में रखकर घर जा रहे थे।

अंधा मोड़ के पास आरोपियों ने ईको कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाहर निकलते ही पिस्टल तानकर मारपीट की और कार में रखे 4 बैग लूट लिए। जिसमें करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम तैयार जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और 3.50 लाख कैश था। आरोपी क्विड कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए।

यूपी भागे आरोपी, घेराबंदी कर गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बनारस रोड की ओर भागे हैं। टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई। थाना अहरौरा (मिर्जापुर) पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर विजय लांबा, विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान 2 आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ था। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका और हथियार बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…