बांग्लादेश के होटल में अमेरिकी अधिकारी की मौत से हड़कंप:भारतीय सीक्रेट एजेंसियों ने चिंता जताई

Updated on 03-09-2025 05:41 PM

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक होटल में शनिवार को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज कमांड के एक बड़े अधिकारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस अधिकारी का नाम टेरेन्स अरवेल जैक्सन था।

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। वे इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। हालांकि, भारत ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बांग्लादेश की खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि जैक्सन कई महीनों से ढाका में थे और 29 अगस्त को वेस्टिन होटल में रुके थे। लेकिन उनकी यात्रा का असली मकसद क्या था, यह साफ नहीं है।

उनके शव को बिना पोस्टमॉर्टम या जांच के अमेरिकी दूतावास को सौंप दिया गया, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। भारत यह जानना चाहता है कि जैक्सन बांग्लादेश में किससे मिले और किन जगहों पर गए।

भारतीय अधिकारी मामले पर नजर रख रहे

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जैक्सन की मौत को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर मुद्दा माना है। भारतीय अधिकारी इस बात पर नजर रख रहे हैं कि जैक्सन ढाका में किन लोगों से मिले और उनकी एक्टिविटी क्या थी।

बांग्लादेश में हाल के राजनीतिक बदलाव और रीजन में अमेरिकी एक्टिविटी की बढ़ती मौजूदगी ने भारत की चिंताओं को और बढ़ा किया है। भारतीय एजेंसियों को शक है कि जैक्सन की मौजूदगी का संबंध बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर चल रही एक्टिविटी से हो सकता है।

जैक्सन करीब 50 साल के थे और उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले थे। उन्होंने 20 साल से ज्यादा अमेरिकी सेना में काम किया और कई युद्धों में हिस्सा लिया। एक भारतीय खुफिया अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जैक्सन 2006 में सेना में शामिल हुए थे और जल्द ही रिटायर होने वाले थे।

पूर्व अमेरिकी राजदूत 1 साल में 6 बार बांग्लादेश आए

इसके साथ ही, अमेरिका के पूर्व राजदूत पीटर हास की बार-बार बांग्लादेश यात्रा से भी शक पैदा कर रही हैं। हास अब एक अमेरिकी कंपनी के सलाहकार हैं और पिछले एक साल में छह बार बांग्लादेश आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर हास ने 5 अगस्त को कॉक्स बाजार में ऐसे ग्रुप के नेताओं से मुलाकात की, जो बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक आंदोलन से जुड़े थे। बता दें कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में ही रोहिंग्या शरणार्थियों का सबसे बड़ा कैंप है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…