शिखर धवन के इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 महारिकॉर्ड, जिनको तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Updated on 05-12-2024 04:39 PM
नई दिल्ली: गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का आज यानी 5 दिसंबर को जन्मदिन होता है। धवन अब 39 साल के हो गए हैं। बता दें कि उन्होंने 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उसके बाद से वह लगातार अन्य-अन्य लीग में खेल रहे हैं। हालांकि उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके द्वारा बनाए गए 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में।

टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक

39 साल के शिखर धवन ने 2013 में घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वो मैच मोहाली में खेला गया था। गब्बर ने अपने डेब्यू टेस्ट पर ही सेंचुरी लगा दी थी। उन्होंने सिर्फ 85 बॉल में शतक ठोका था। इसी के साथ वह डेब्यू टेस्ट पर सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

100वें वनडे में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय गब्बर

शिखर धवन करियर के 100वें वनडे मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में किया था। वो धवन के करियर की 13वीं सेंचुरी भी थी।

वनडे में शिखर धवन के नाम एक खास रिकॉर्ज

वनडे क्रिकेट में शिखर धवन ने रनों का अंबार लगाया है। इसी के साथ उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी है। वह भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय प्रारूप में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

टी20 में भी गब्बर के नाम एक खास कीर्तिमान

शिखर धवन टी20 में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 689 रन बनाए थे।

डेब्यू टेस्ट पर सबसे तेज पारी का रिकॉर्ड

शिखर धवन ने डेब्यू टेस्ट पर सबसे तेज शतक का रिकॉ़र्ड तो बनाया ही था। उसके अलावा उन्होंने सबसे तेज पारी का रिकॉर्ड भी बनाया था। गब्बर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट में 174 गेंद में 187 रन बनाए थे, जिसमें 33 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…