सुपर ह्यूमन से कम नहीं शीतल देवी, बिना हाथ के लगाती हैं निशाना, आर्चरी में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Updated on 03-09-2024 11:58 AM
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने राकेश कुमार के साथ मिक्स्ड टीम कंपाउंड ओपन आर्चरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक में शीतल और राकेश की जोड़ी ने मातेओ बोनासिना और एलेओनोरा सारती को 156-155 से हराया। भारत को जीत तब मिली जब 17 साल की शीतल का शॉट रिविजन के बाद अपग्रेड कर दिया गया। चार तीर बाकी रहते भारतीय जोड़ी एक अंक से पिछड़ रही थी लेकिन आखिर में संयम के साथ खेलते हुए उन्होंने जीत दर्ज की। शीतल का जन्म 2007 में फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ जन्मजात विकार के साथ हुआ था जिसके कारण उसके अंग अविकसित रह जाते हैं। इस बीमारी के कारण उसके हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाए। ऐसे में आइए जानते हैं कौन भारत की शान शीतल देवी।
शीतल देवी का जन्म जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक साधारण परिवार में हुआ। शीतल बिना हाथों के जन्मी। यही कारण है कि उन्हे शुरुआती जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। साल 2019 से पहले शीतल देवी का जीवन काफी मुश्किलों में बीता लेकिन, इसके जब एक सैन्य शिविर में भारतीय सेना द्वारा उनकी प्रतिभा पहचना तब उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि वह बिना हाथ के भी बुलंदियों को छू सकती हैं। भारतीय सेना के द्वारा ना सिर्फ आर्चरी की ट्रेनिंग दी गई बल्कि उनकी पढ़ाई और चिकित्सा का भी खर्चा उठाया। इसके बाद शीतल को पैरालंपिक तीरंदाजी कोच कुलदीप वेदवान ने ट्रेनिंग दी। शीतल ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से कई उपलब्धियां हासिल की उसी में से एक 2023 विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में जीता गया सिल्वर मेडल भी है।

बता दें कि शीतल का सफर खेल से कहीं आगे की है। शीतल पूरी दुनिया के लिए साहस और दृढ़ता का प्रतीक हैं। उनकी कहानी दुनिया भर में अनगिनत लोगों को प्रेरित करती है। शीतल ने पूरी दुनिया को यह दिखाया कि दृढ़ता और समर्थन के साथ किसी भी बाधा को दूर किया जा सकता है। उनकी विरासत तीरंदाजी रेंज से आगे तक फैली है, जो एक पीढ़ी को चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने सपनों का दृढ़ता से पीछा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

शीतल देवी की उपलब्धियां

शीतल देवी ने नेशनल और इंटरनेशनल पर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। शीतल ने एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2023 के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में शीतल ने सिल्वर जीता था। वहीं 2023 वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में शीतल ने सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा एशियन पैरा गेम्स 2022 में शीतल के नाम मिक्स्ड और सिंगल्स में गोल्ड जबकि महिला टीम में सिल्वर रहा था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…