'बहुत अच्छी मां है', करिश्मा कपूर और बच्चों के बारे में बोलीं संजय कपूर की बहन, कहा- मेरा भाई उनसे प्यार करता था

Updated on 18-08-2025 01:28 PM
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी बहुत बुरे नोट पर खत्म हुई थी। उन्होंने संजय कपूर और सास रानी कपूर पर संगीन आरोप लगाए थे। मगर अब सालों बाद उनकी एक्स ननद मंदिरा कपूर ने उनकी तारीफ की है। उनके बच्चों के साथ परिवार की बॉन्डिंग के बारे में बताया है। साथ ही लोलो को एक अच्छी मां भी कहा है। मंदिरा ने प्रिया सचदेव के साथ अपने रिश्तों पर भी चुप्पी तोड़ी है। क्या कुछ कहा है, आइए बताते हैं।

मंदिरा कपूर स्मिथ ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में दिवंगत भाई संजय कपूर की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में कहा कि वह अच्छी मां हैं और अपने बच्चों का ख्याल रखती हैं। वह बोलीं, 'वह एक मां है। बहुत अच्छी मां है। ये बात तो मैं मानती हूं। उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से रखा है। इसके लिए मैं उसकी तारीफ करूंगी। मुझए लगता है कि बच्चे बहुत क्लोज हैं और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी है। उम्मीद करती हूं कि हम इसे आगे तक लेकर जाएंगे और परिवार को फिर से एक बनाएंगे। क्योंकि वह अपने बच्चों का मां की तरह ख्याल रख रही है।'

संजय कपूर की दोनों पत्नी संपर्क में हैं

जब मंदिरा से सवाल किया गया कि क्या वह अभी भी करिश्मा के टच में हैं तो उन्होंने बताया, 'हां बिलकुल। मुझे तो ये भी भरोसा है कि वह प्रिया सचदेव के कॉन्टैक्ट में है। सच्चाई तो ये है कि हम सभी के बॉन्ड अच्छे रहे हैं। बच्चे मां (रानी कपूर) से मिलने आते रहते हैं। हम सब टच में हैं। इसका मतलब कोई पारिवारिक कलह नहीं है। हमें बस ये देखना है कि परिवार का जो मुखिया है, उसे उसकी सही जगह मिलनी चाहिए। क्योंकि हम कितने भी बड़े हो जाएं, रहेंगे बच्चे ही। मेरे ख्याल से इज्जत मन में बनी रहनी चाहिए। हम सभी शांति चाहते हैं। पिता के सपनों को आगे ले जाना चाहते हैं। भाई का सम्मान करना चाहते हैं।'

करिश्मा कपूर के बच्चों का दादी संग रिश्ता

मंदिरा ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के प्रॉपर्टीज राइट्स पर राय रखी थी। कहा था, 'मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं। समायरा और कियान हमेशा से इस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है और हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। पिताजी उनसे बहुत प्यार करते थे, मेरी मां उनसे बहुत प्यार करती हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मेरा भाई उनसे बहुत प्यार करता था।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…