हाथ मिलाना, इतराना और उसके बाद भारत की बुराई करना... भूल जाओ पाकिस्तानियों, ये नया इंडिया है!

Updated on 22-09-2025 03:50 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के मैदान पर काफी दोस्ताना माहौल दिखता था। खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत न के बराबर होनी लगी। एग्रेशन लगभग खत्म हो गया था। दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी हंसी खुशी से मिल रहे थे। गिफ्ट दिए जा रहे थे। परिवार का हाल चाल लिया जा रहा था। टिप्स का लेन देन हुआ करता था। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह का शोएब मलिक के साथ हंसता हुआ वीडियो कौन भूल सकता है।

पीठ पीछे पाकिस्तानी बोलते थे हमला

जहां मैदान पर दोस्ती दिखाई जाती थी वहीं पाकिस्तान पीठ पीछे भारत पर हमला बोलने में पीछे नहीं रहते थे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को लेकर कहा था कि मुझे उसकी बॉडी लैंग्वेज पसंद नहीं आ रही थी और उन्होंने खुद से कहा था कि उन्हें रोहित का विकेट लेना है। जबकि रोहित ने ऐसा कुछ नहीं किया था। 2021 में भारत पाकिस्तान से टी20 विश्व कप में 10 विकेट से हरा था। इसके बाद 2022 में जब इंग्लैंड से 10 विकेट से हारा तो पाकिस्तानी पीएम ने भारत का मजाक उड़ाया था।
2021 विश्व कप में शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के विकेट लिए थे। एक मैच में बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर वह दर्शकों को इनके आउट होने के तरीका का एक्टिंग करके दिखा रहे थे

चाय से भारत को चिढ़ाने की कोशिश

भारत को चिढ़ाने के लिए पाकिस्तान में 'Tea is fantastic' स्लैंग का यूज किया जाता है। पाकिस्तान के क्रिकेटर इसमें सबसे आगे रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर चाय की कप के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। यह लाइन 2019 की एक घटना से लिया गया है, जब भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थमान का प्लेन पाकिस्तान क्रैश गया था। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया। फिर पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें अभिनंदन को चाय पीते हुए बोलते हैं- Tea Is Fantastic, तब से पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

नया इंडिया इंटरटेन नहीं करेगा

इस साल अप्रैल में पाकिस्तानी आंतकवादियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद मई में भारत ने जवाबी हमला करके पाकिस्तान में स्थिति कई आंतकी ठिकानों को उड़ा दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दो भिड़ंत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में नई टीम इंडिया देखने को मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी से मिलना तो दूर उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं।

ग्रुप राउंड के मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। फिर मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ। पाकिस्तान ने इसपर खूब रोना मचाया। एशिया छोड़ने तक की धमकी दे दी। इसके बाद भी कुछ नहीं हो पाया और अंत में थक हारकर टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा। अब सुपर-4 के मुकाबले में भी भारतीय टीम ने ऐसा ही किया। मैच के बाद अंपायर से हाथ मिलाया लेकिन पाकिस्तानियों को इंग्नोर करके आगे बढ़ गए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…