महाशिवरात्रि पर 'शैतान' की शानदार शुरुआत, ओपनिंग डे पर उम्मीद से भी अधिक कमाई
Updated on
09-03-2024 01:39 PM
अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार, 8 मार्च को रिलीज इस फिल्म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.76 लाख से अधिक टिकट बेचकर 4.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ऐसे में उम्मीद यही थी कि फिल्म 10-12 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करेगी। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने इससे अधिक की कमाई कर चौंका दिया है।
अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार, 8 मार्च को रिलीज इस फिल्म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.76 लाख से अधिक टिकट बेचकर 4.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ऐसे में उम्मीद यही थी कि फिल्म 10-12 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करेगी। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने इससे अधिक की कमाई कर चौंका दिया है।
'शैतान' ने पहले दिन कमाए 14.20 करोड़ रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शैतान' ने ओपनिंग डे पर देश में 14.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्डवाइड इसने 21.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'शैतान' विदेशों में अजय देवगन की सबसे बड़ी रिलीज है। इसे देश के बाहर विदेशों में 1200 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को इसका फायदा भी हुआ है। इसने पहले दिन विदेशों में 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 2' को पीछे नहीं छोड़ पाई 'शैतान'
'शैतान' के ये आंकड़े इसलिए भी दंग करने वाले हैं, क्योंकि देश में इससे पहले हॉरर जॉनर की किसी भी फिल्म ने इतनी शानदार शुरुआत नहीं की है। लॉकडाउन के बाद रिलीज अजय देवगन की फिल्मों में 'दृश्यम 2' के अलावा 'रनवे 34', 'थैंक गॉड' और 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में 'शैतान' की कमाई एक्टर और उनके फैंस के लिए खुशी के पल लेकर आई है। हालांकि, यह 'दृश्यम 2' की पहले दिन की 15.38 करोड़ रुपये की कमाई से जरूर पीछे रह गई है। लेकिन यहां यह भी समझना होगा कि दोनों फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है। साथ ही यह सीक्वल फिल्म नहीं है।
'शैतान' का बजट, वीकेंड में दे सकती है सरप्राइज
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'शैतान' के सामने कोई बड़ी प्रतियोगिता नहीं है। 'आर्टिकल 370' और 'लापता लेडीज' की तारीफ जरूर हो रही है, लेकिन ये दोनों ही फिल्में बहुत अधिक कमाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 'शैतान' के लिए इस वक्त खुलकर खेलने का मौका है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में और अधिक कमाई कर सरप्राइज दे सकती है। लेकिन इसकी असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। फिल्म का बजट भी 60-65 करोड़ रुपये है। ऐसे में यदि फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार कायम रखती है, तो यह 2024 की पहली हिंदी सुपरहिट फिल्म बन सकती है।
'शैतान' की कहानी और कास्ट
'शैतान' में अजय देवगन और माधवन के अलावा ज्योतिक और जानकी बोडीवाला हैं। यह 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म 'वश' का रीमेक है। फिल्म की कहानी एक फार्महाउस पर छुट्टियां मनाने पहुंचे परिवार का है, जिनके घर एक अजनबी कुछ देर के लिए आता है, लेकिन फिर जाने से इनकार कर देता है। कहानी में डर का साया तब समां बांध लेता है, जब वह अजनबी परिवार की बेटी को अपने वश में कर लेता है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…