शाहरुख खान ने मेग लैनिंग के साथ सिग्नेचर पोज दिया हरमनप्रीत को गले भी लगाया

Updated on 23-02-2024 02:36 PM

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग गुरुवार को मैदान पर शाहरुख का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आए। दोनों स्टार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ओपनिंग सेरेमनी के रिहर्सल पर मिले थे।

WPL ने गुरुवार को सोशल मीडियो में एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शाहरुख लैनिंग को अपना सिग्नेचर स्टेप सिखाते नजर आए। वे भारतीय लीग में हिस्सा ले रही भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और मेग लैनिंग साथ दिखे।

ओपनिंग सेरेमनी में सिद्धार्थ, कार्तिक और शाहरुख की परफॉर्मेंस
लीग की सेरेमनी सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान परफॉर्म कर सकते हैं। इनके अलावा, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, कृति सेनन और हिप-हॉप सिंगर एपी ढिल्लों भी मंच पर नजर आएंगे।

आज MI-DC के बीच ओपनिंग मैच
विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज शुक्रवार को बेंगलुरु में होगा। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगा। 

शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे सभी मुकाबले
WPL के सीजन-2 में 23 फरवरी से 4 मार्च तक शुरुआती 11 मुकाबले बेंगलुरु में होंगे। इसके बाद 5 से 17 मार्च तक बाकी 11 मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। एक दिन में एक ही मैच होगा और सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच दिल्ली में आखिरी लीग मैच होगा। 14 और 16 मार्च को एक-एक दिन का ब्रेक रहेगा। जबकि 15 मार्च को एलिमिनेटर और 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी
WPL के दूसरे सीजन में भी 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 लीग मैच खेलेंगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच दिल्ली में एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम 17 मार्च को पहले नंबर पर रहने वाली टीम के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता था सीजन-1 का खिताब
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन 2023 में 4 से 26 मार्च के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और दिल्ली की मेग लेनिंग ने की थी। पहले सीजन में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था, दूसरे सीजन में भी 5 ही टीमें हिस्सा लेंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…