शहबाज शरीफ ने भारत के जले पर छिड़का नमक, ट्रंप को युद्धविराम कराने के लिए दिया धन्यवाद, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया शांति पुरुष

Updated on 26-09-2025 02:27 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉइट हाउस में मुलाकात की। वॉइट हाउस के ओवल ऑफिस में बंद दरवाजों के पीछे हुई इस मुलाकात में पाकिस्तान के ताकतवर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी शामिल रहे। इस मुलाकात के दौरान भी शहबाज शरीफ भारत के जले पर नमक छिड़कने से बाज नहीं आए और राष्ट्रपति ट्रंप को मई में भारत-पाकिस्तान के बीच यु्द्धविराम का क्रेडिट देते हुए उन्हें धन्यवाद दे डाला। शहबाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति को शांति पुरुष (Man Of Peace) कहा। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया।

ट्रंप को युद्धविराम के लिए दिया धन्यवाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्भीक, साहसी और निर्णायक कदमों ने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम को सुगम बनाने में मदद की है, जिससे दक्षिण एशिया में एक बड़ी तबाही टल गई। इसके साथ ही शहबाज ने गाजा में संघर्ष को समाप्त करने और मध्य पूर्व में शांति बहाल करने के प्रयास में मुस्लिम जगत के नेताओं को आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की। असीम मुनीर के साथ प्रधानमंत्री शहबाज ने पाकिस्तान और अमेरिका के बीच टैरिफ समझौते के लिए भी ट्रंप को धन्यवाद दिया।

पाकिस्तान-अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते

ट्रंप के शासनकाल के हाल के महीनों में अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में गर्मजोशी आई है, जबकि वॉशिंगटन वर्षों से भारत को एशिया में चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए महत्वूर्ण साझेदार मानता रहा है। हाल के महीनों में भारत और अमेरिका के संबंधों में उतार आया है, जिसमें भारतीयों के लिए वीजा संबंधी बाधा और भारतीय सामानों पर अमेरिका में भारी टैरिफ लगाना प्रमुख रूप से सामने आया है। इसके साथ ही ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने मई में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को समाप्त करने में मध्यस्थता की थी।

ट्रंप के लिए नोबेल की मांग

भारत ने ट्रंप के इस दावे का बार-बार खंडन किया है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से इनकार किया है। वहीं,पाकिस्तान ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप को क्रेडिट दिया है। असीम मुनीर ने इसी साल जून में वॉइट हाउस का ऐतिहासिक दौरा किया था, जहां ट्रंप ने उनकी लंच पर मेजबानी की थी। मुनीर ने इस दौरान ट्रंप को युद्धविराम का क्रेडिट देते हुए उनके लिए शांति का नोबेल दिए जाने की मांग कर दी थी। बाद में पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ट्रंप के लिए नामांकन भेजा था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…