शहबाज शरीफ कटोरा लेकर पहुंचे सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS का पसीजा दिल, पाकिस्तान के लिए खोल दिया खजाना
Updated on
28-10-2025 04:07 PM
रियाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे हैं। शरीफ ने सोमवार को रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है। कमजोर अर्थव्यवस्था के चलते मुश्किल से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए शरीफ का ये दौरा अच्छा साबित हुआ है। मोहम्मद बिन सलमान ने कई ऐसे ऐलान किए हैं, जो पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर बड़ा सहारा साबित हो सकते हैं।
सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के साथ अपने मौजूदा वित्तीय सहयोग के तहत पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की तेल सुविधा की घोषणा की है। यह पाकस्तानी करेंसी में 290 अरब रुपए है। इतना ही नहीं रियाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में वर्तमान में जमा (डिपोजिट) 5 अरब डॉलर की राशि को भी बढ़ाएगा। इन डिपोजिट में से 2 अरब डॉलर दिसंबर में परिपक्व होंगे, जबकि 3 अरब डॉलर जून 2026 में देय हैं। चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान को मौजूदा सऊदी सुविधा के तहत 85 अरब की तेल आपूर्ति मिल चुकी है, जिसकी कुल राशि 30 करोड़ डॉलर है।
शहबाज ने कहा शुक्रिया
शहबाज शरीफ ने सोमवार को मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, 'आज रियाद में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलकर मुझे बहुत खुशी और सम्मान महसूस हुआ। मैं दोनों देशों और लोगों के लिए गहन सहयोग और समृद्धि के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में दृढ़ समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।'
शहबाज शरीफ प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विशेष निमंत्रण पर 9वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) सम्मेलन में भाग लेने के लिए रियाद पहुंचे हैं। शरीफ के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। डेलीगेशन में विदेश मंत्री इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार शामिल हैं।
पाक-सऊदी संबंध
पाकिस्तान और सऊदी अरब के संबंध काफी पुराने हैं। हालिया दिनों में इन संबंधों में काफी सुधार हुआ है। खासतौर से सितंबर में सऊदी अरब और पाकिस्तान के पारस्परिक रक्षा समझौते ने दुनिया का ध्यान खींचा है। इस समझौते के तहत एक देश पर हमले को दोनों देशों पर अटैक माना जाएगा। यह नाटो देशों की तरह का समझौता है, जो दोनों देशों के रिश्ते में आ रही करीबी को दिखाता है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…