कांकेर में गरजे शाह, कहा : बचे नक्सली सरेंडर कर दो, वरना...

Updated on 22-04-2024 05:42 PM

कांकेर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरा शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। सोमवार को कांकेर में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के देवी देवताओं को प्रणाम कर के किया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर की सभा में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर भी बयान दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आई। कांग्रेस ने कई सैलून तक राम मामंदिर निर्माण पर रोक लगाए रखी। पीएम मोदी के पास उनके 10 साल के काम का सर्टिफिकेट है। भाजपा की सरकार ने केंद्र की योजनाओं ने घर घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभ पहुंचाया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को फ्री इलाज दिया जाएगा।



गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि पीएम मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। पीएम मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर पीएम मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं।” भाजपा का कहना है सबसे पहला हक़ गरीबो का आदिवासियों दलितो का है।

दो साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद
नक्सलवाद पर बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन नक्सलवाद के खिलाफ कोई काम नहीं किया गया। भाजपा की सरकार बने 4 महीने ही हुए हैं और 90 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। 200 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि, नक्सली या तो सरेंडर कर दे या फिर लड़ाई का परिणाम तो सबको पता ही है। भाजपा को एक बार फिर मौका दीजिए दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।

इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, नक्सलवाद की समाप्ति के साथ साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा सरकार अग्रसर है। मनमोहन सिंह की सरकार ने 10 साल में छत्तीसगढ़ को केवल 77 हजार करोड़ दिए और पीएम मोदी ने 10 साला में छत्तीसगढ़ को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। देशभर में 2029 तक मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी। नल से पानी की तरह घर मे अब रसोई गैस उपलब्ध होगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…