शफक नाज और हुनर हाली का कटा पत्ता, इन 15 नामों पर मुहर! सामने आई लगभग कंफर्म लिस्ट

Updated on 22-08-2025 02:15 PM
'बिग बॉस 19' में टीवी एक्ट्रेस शफक नाज और हुनर हाली हिस्सा लेने वाली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के नाम कन्फर्म बताए जा रहे थे, पर अब सलमान खान के शो से उनका पत्ता कट चुका है। जहां हुनर हाली अपने तलाक के कारण शो से अपना नाम वापस ले चुकी हैं, वहीं शफक नाज ने कहा है कि वह 'बिग बॉस 17' में जा ही नहीं रही थीं।

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुनर हाली पति मयंक गांधी से शादी के 9 साल बाद अलग हो चुकी हैं। जल्द ही कोर्ट में उनका तलाक का केस शुरू होने वाला है, जिसे मशहूर वकील सना रईस खान लड़ेंगी। इस कारण हुनर हाली को कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहना पड़ेगा।

हुनर हाली इसलिए नहीं होंगी 'बिग बॉस 19' का हिस्सा

'बिग बॉस 17' से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हुनर हाली 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। वह इसे एक बेहतरीन मौका मान रही थीं, पर फिलहाल उनकी प्रायोरिटी किसी भी शो के लिए कमिट करने से पहले अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना और चीजों को सुलझाना है।'

शफक नाज भी 'बिग बॉस' में नहीं, फैमिली इमर्जेंसी की खबरों पर भड़कीं

वहीं, शफक नाज ने कहा है कि वह 'बिग बॉस 19' में हिस्सा नहीं ले रही हैं। साथ ही उन्होंने उन खबरों पर भी गुस्सा निकाला, जिनमें दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने किसी फैमिली इमर्जेंसी के कारण शो से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कहा है, 'मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या लिखा जा रहा है। मैंने कुछ खबरें देखीं कि कुछ फैमिली इमर्जेंसी या हेल्थ इशूज के कारण मैंने शो छोड़ दिया। लेकिन सच्चाई यह है कि मेरी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।'
शफक नाज ने आगे कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं चल-फिर रही हूं, बात कर रही हूं, काम कर रही हूं और सब कुछ सामान्य रूप से कर रही हूं। शुक्र है कि मेरी जिंदगी में कोई इमर्जेंसी नहीं है। प्रोफेशनली, आप जो चाहें लिखें, लेकिन जब ऐसी निजी और संवेदनशील बातों की बात आती है, तो कम से कम एक बार मुझसे पूछ तो लीजिए कि क्या खबर सही है। ऐसी अफवाहें बेवजह का ड्रामा पैदा करती हैं, जो मेरी जिंदगी में है ही नहीं।'

'बिग बॉस 19' के लिए ये 15 नाम कन्फर्म!

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो अभी तक ऑफिशियल लिस्ट तो सामने नहीं आई है, पर 'नवभारत टाइम्स' के सूत्रों के हवाले से यहां कुछ कन्फर्म नाम बताए जा रहे हैं। इनमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना, अभ‍िषेक बजाज, तान्‍या मित्तल, नेहल चुडासमा, पोलैंड की एक्‍ट्रेस नतालिया जेनोशेक, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम जीशान कादरी और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का नाम शामिल है। कुछ और नामों की चर्चा है, जिनका नाम 'बिग बॉस 17' के लिए लगभग तय है। ये नाम हैं- म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, प्रणीत मोरे, बशीर अली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और मृदुल तिवारी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…