स्व सहायता समूह के सदस्यों ने लखपति दीदियों से संवाद व सम्मान कार्यक्रम का किया अवलोकन

Updated on 26-08-2024 02:08 PM

गरियाबंद  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जलगांव, महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को संबोधित व सम्मानित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिला गरियाबंद की गठित स्व-सहायता समूह की दीदियों ने भी देखा और सुना। इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला, विकासखण्ड, संकुल स्तर, ग्राम संगठन स्तर व समूह स्तर पर किया गया। साथ ही जिले की 1776 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रसारण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्व-सहायता समूह से बनी लखपति दीदियों ने प्रतिभागिता की। यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिले में गठित 20 संकुल संगठनों में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। विदित हो कि लखपति दीदी पहल के तहत् स्व-सहायता समूह की सदस्य की वर्ष भर की आय 1 लाख या 1 लाख से ऊपर हो ऐसा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत् उन्हे उन्नत कृषि, पशुपालन व अन्य आजीविका गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री अंजलि खलको, उपसंचालक-पंचायत विभाग, डीपीएम- पतंजल मिश्रा, रमेश वर्मा, आशीष सिंह, विकासखण्ड टीम से पंकज कुटारें, दुर्गेश साहू, प्रफुल्ल देवांगन व बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…