इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में इन 3 पेसरों का सिलेक्शन पक्का... रवि शास्त्री का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान

Updated on 28-04-2025 06:24 PM
दुबई: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में लगातार पांच टेस्ट मैचों में मैदान पर उतारने के खिलाफ सतर्क करते हुए कहा कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को दो मैच के बाद ब्रेक दिया जाना चाहिए और पूरे आराम के लिए मैच चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। भारत 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र की शुरुआत होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी पीठ की चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे।
स्टार गेंदबाज ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) समीक्षा के ताजा अंक में शास्त्री ने कहा, ‘मैं (बुमराह के साथ) बहुत सतर्क रहूंगा। मैं उसे एक बार में दो टेस्ट मैच दूंगा और फिर ब्रेक का इंतजार करूंगा।’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने कहा, ‘आदर्श रूप से उसे चार (टेस्ट) खेलने दें। अगर वह शानदार शुरुआत करता है तो आप उसे पांच मैच खिलाने के लिए ललचाओगे। लेकिन यह उसके शरीर पर निर्भर करता है।’
इस महान क्रिकेटर ने कहा कि बुमराह को यह तय करने की छूट दी जानी चाहिए कि वह कौन सा मैच छोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘उसे यह कहने का पहला अवसर दिया जाना चाहिए कि ‘हां, मुझे थोड़ी परेशानी हो रही है। एक ब्रेक से मदद मिलेगी'। उसे वह ब्रेक दें।’ उन्होंने कहा कि बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की पूरी तरह से फिट भारतीय तेज गेंदबाज तिकड़ी निश्चित रूप से इंग्लैंड को परेशान करेगी। शमी की अनुपलब्धता, पांचवें टेस्ट में बुमराह का चोटिल होना और सिराज की खराब फॉर्म के कारण भारत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 1-3 से हार गया। सिराज ने तब से गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में शानदार वापसी की है।
शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सिराज, जसप्रीत और शमी, ये तीनों अगर पूरी तरह से फिट हैं तो वे इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप इन तीनों को फिट कर लेते हैं तो यह एक बेहतरीन, शीर्ष स्तर का तेज गेंदबाजी आक्रमण होता है। और सिराज एक अलग ही जोश से भरा हुआ है, उसकी गति बहुत अच्छी है और वह हर मैच में अच्छा खेल रहा है। और इंग्लैंड के आने से पहले भारत के दृष्टिकोण से यह एकदम सही है।’
शमी भी 2023 क्रिकेट विश्व कप के दौरान घुटने की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलने के बाद लय में हैं। शास्त्री ने कहा, ‘वह मेहनती खिलाड़ी है। मैं शमी को लंबे समय से जानता हूं। अगर वह मन लगाकर काम करे तो वह वहां पहुंच सकता है। और सच यह है कि सिराज और जसप्रीत भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उसे आगे बढ़ने और उस स्तर तक पहुंचने के लिए इसी प्रेरणा की जरूरत है।’
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…