व्हाइट हाउस में सुरक्षा चूक, लॉकडाउन लगाया गया:किसी ने सेफ्टी फेंस के ऊपर से फोन फेंका

Updated on 16-07-2025 01:03 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन 'व्हाइट हाउस' में मंगलवार को सुरक्षा चूक की वजह से लॉकडाउन लगाना पड़ा। दरअसल, किसी ने व्हाइट हाउस के सेफ्टी फेंस (सुरक्षा बाड़) के ऊपर से एक फोन फेंक दिया था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया को बताया- किसी ने बाड़ के ऊपर से अपना फोन फेंक दिया था। इसके तुरंत बाद जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।

आनन-फानन में पत्रकारों को जेम्स ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट करके पेनसिल्वेनिया एवेन्यू को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। हालांकि, भारतीय समयानुसार रात 09:26 बजे तक हालात सामान्य हो गए। व्हाइट हाउस ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में थे और पेनसिल्वेनिया जाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इस घटना का उनके प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ा, और वे अपने तय समय पर पेनसिल्वेनिया रवाना हो गए।

पहले भी कई बार सुरक्षा में चूक हुई

व्हाइट हाउस की सुरक्षा को लेकर हाल के सालों में घुसपैठ, साइबर हमले और गोपनीय जानकारी के लीक जैसे कई मामले सामने आए हैं।

मार्च 2025- व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने गलती से सिग्नल ऐप पर एक पत्रकार को यमन में मिलिट्री हमलों की सीक्रेट प्लानिंग भेज दीं थी। व्हाइट हाउस ने इसे "होक्स" कहकर खारिज करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर काफी विवाद हुआ था।

फरवरी 2025- व्हाइट हाउस में इलॉन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस इंस्टॉल की गई थी, लेकिन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ गया था, क्योंकि स्टारलिंक कनेक्शन की निगरानी नहीं की जा रही थी।

अप्रैल 2023- एक छोटा बच्चा व्हाइट हाउस की फेंसिंग के बीच से घुस गया था, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने उसे उसके माता-पिता के पास वापस ले जाकर लॉकडाउन लागा दिया था।

सितंबर 2014- उमर गोंजालेज नाम का एक इंसान व्हाइट हाउस की फेंसिंग फांदकर इमारत में घुस गया था। उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डॉयरेक्टर जूलिया पियर्सन ने इस्तीफा दे दिया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…