चोरी-छिपे प्यार, ऑरकुट पर इकरार... सीधे-सादे क्रिकेटर साहा के प्यार में कैसे पड़ी सुंदर लड़की रोमी

Updated on 01-02-2025 04:10 PM
नई दिल्ली: दो दिलों के मिलने की ये कहानी थोड़ी पुरानी है। तब लव लेटर और ग्रीटिंग्स भेजने का जमाना था। लड़के-लड़कियां खुले आम सड़कों या रेस्टोरेंट में नहीं मिल सकते थे। जनरेशन धीरे-धीरे बदल रहा था। कम्प्यूटर की ओर बढ़ रहा था। ऑरकुट भारत में पूरी तरह जम चुका था। स्कूल-कॉलेज के अलावा ऑरकुट पर भी दोस्ती होने लगी थी। ये तब की बात है जब सोशल मीडिया जैसे किसी शब्द का इजाद नहीं हुआ था। ये एक क्रिकेटर और आम लड़की की कहानी है। ये ऋधिमान साहा और रोमी मित्रा की लव स्टोरी है।

ऑरकुट पर फोटो देखते ही दिल हार बैठे

2007 में ऋधिमान साहा बंगाल के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके थे। ये उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत थी। धीरे-धीरे नाम बनने लगा था। मगर फ्यूचर अब भी धुंधला ही नजर आ रहा था, इसी बीच 2008 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की नजर ऑरकुट पर एक फोटो पर पड़ी। ये पहला मौका था, जब ऋधिमान ने रोमी मित्रा को देखा। भोली-प्यारी सी सूरत वाली वह लड़की पहली ही नजर में साहा के दिल में उतर गई।
चार साल की डेटिंग फिर 2011 में शादी
ऋधिमान ने रोमी को एप्रोच किया। दोस्ती का हाथ बढ़ाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर मोहब्बत में तब्दील हो गई। ऋधिमान साहा तो पहले ही रोमी पर दिल हार बैठे थे, लेकिन आग दोनों तरफ बराबर लगी थी। सुंदर लड़की रोमी भी एक शानदार सी शक्ल वाले लड़के को पसंद करने लगी। साहा का लेडी लक काम कर गया। 2010 में उनकी मेहनत रंग लाई और पहले भारतीय टेस्ट टीम फिर वनडे टीम में सिलेक्ट कर लिए गए।शादी के बाद रोमी ने बदला नाम
टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के एक साल बाद ही ऋधिमान साहा ने 2011 में रोमी से शादी कर ली। चार साल तक डेट करने के बाद ये बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड पति-पत्नी बन गए। शादी के बाद रोमी ने अपना नाम बदलकर देब्रती साहा रख लिया। देब्रती साहा कोलकाता में अपना रेस्टोरेंट चलाती हैं। ये कपल आज दो बच्चों के माता-पिता हैं। बड़ी बेटी का नाम अनवी तो छोटे बेटे का नाम अनय है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…