स्काउट-गाइड ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

Updated on 05-06-2024 05:04 PM

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट्स व गाइड्स छत्तीसगढ़ ने 5 जून को पौधरोपण किया। मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष जी स्वामी के मार्गदर्शन व जिला उपाध्यक्ष  गायत्री सिंह के निर्देशन व मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कालोनी रायपुर की प्राचार्य व जिला सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती भावना तिवारी के आतिथ्य में पौधे रोपे गये।

जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला ने जानकारी दी कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट गाइड की थीम "हरित भविष्य की यात्रा" पर आधारित था। जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट गाइड विजय कुमार खंडेलवाल के निर्देशानुसार संचालित हुआ। जिला संगठन आयुक्त बालकदास राऊत के नेतृत्व व‌ गाइडर रानी यदु के संयोजन में पर्यावरण संरक्षण हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई ।

जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला ने हरी-भरी धरती बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने का संदेश दिया। ए.एल.टी. स्काउटर मास्टर हेमधर साहू ने कविता व नारों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया व "हां, हां मैं पेड़ हूं......." गीत से पेड़ की महिमा का गान किया और वृक्ष के महत्व को बताया। प्राचार्या श्रीमती भावना तिवारी ने भीषण गर्मी से पृथ्वी के प्राणियों के बचाव हेतु, अधिक से अधिक पेंड लगाकर हरित भविष्य की यात्रा को साकार करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक श्रीमती कान्ति साहू, व्याख्याता धीरेन्द्र साहू, ओलिमा टोप्पो, श्रुति, शिक्षिकाओं श्रीमती गायत्री कश्यप,हसरत इरकान,रानी यदु,निकेश शर्मा नमन साहू,मंगल मूर्ति रोवर,  का विशेष योगदान रहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…